CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Adivasi Day : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- आदिवासी समाज का अपमान

Adivasi Day : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- आदिवासी समाज का अपमान

By Newsdesk Admin
11/08/2026
Share
Adivasi Day : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- आदिवासी समाज का अपमान
Adivasi Day : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- आदिवासी समाज का अपमान

सीजी भास्कर, 11 अगस्त : पेंड्रा में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (Adivasi Day) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जिला प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर विश्व आदिवासी दिवस का विरोध करने और आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त प्रभारी और पूर्व विधायक गुलाब कमरों, डॉ. केके ध्रुव, गजमति भानु, पुष्पराज सिंह ठाकुर, अर्चना पोर्ते, पहलवान सिंह मरावी और मूलचंद कुशराम सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Contents
  • भाजपा पर लगाया आदिवासी विरोधी होने का आरोप
  • जल, जंगल और जमीन के अधिकार पर जोर
  • आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
  • कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

 

यह भी पढ़ें… CGPSC SI Main Exam : CGPSC ने बदली SI मुख्य परीक्षा की डेट, 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा

 

 

भाजपा पर लगाया आदिवासी विरोधी होने का आरोप

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि भाजपा आदिवासी (Adivasi Day)  विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा की ओर से बधाई तक नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लिए यह दिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं को याद करने का अवसर है।

गुलाब कमरों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की करीब 32 प्रतिशत आबादी आदिवासी समाज (Adivasi Day)  की है। यहां दुनिया की प्राचीन आदिवासी सभ्यताओं और समृद्ध परंपराओं का अस्तित्व है। ऐसे में सरकार की ओर से आदिवासी दिवस मनाने से दूरी बनाना समाज का अपमान है।

 

 

यह भी पढ़ें… Shivling Puja : सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के बीच 500 लोगों की ‘घर वापसी’

 

 

जल, जंगल और जमीन के अधिकार पर जोर

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस जल, जंगल, जमीन और प्रकृति के साथ संतुलन बनाने वाली आदिवासी परंपराओं को सम्मान देने का दिन है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने सदियों से जंगल को जीवन, जल को सांस और जमीन को अपनी पहचान माना है।

गुलाब कमरों ने कहा कि आदिवासी संस्कृति केवल परंपराओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है। आदिवासी समाज के अधिकारों और उसकी सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।

 

 

यह भी पढ़ें… Leopard Skin Smuggling : दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार

 

 

आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और देश के अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने देश की आजादी और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासी समाज के अधिकार से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस भले ही विश्व आदिवासी दिवस का विरोध करें, लेकिन आदिवासी समाज इसे गर्व और सम्मान के साथ मनाता रहा है और आगे भी मनाता रहेगा।

 

 

यह भी पढ़ें… Police Verification : बलौदाबाजार में बाहरी मजदूरों की जांच, 68 के फिंगरप्रिंट लिए

 

 

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रेस वार्ता के दौरान शंकर कंवर, बेचू राम अहिरेश, पवन केशरवानी, सुनीता तीमोथी, दया सिंह वाकरे सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी समाज के अधिकारों, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

 

 

 

 

बिलासपुर में PM मोदी: ‘छत्तीसगढ़ की रामभक्ति अद्भुत’, 33,799 करोड़ के प्रोजेक्ट में गरीबों के घर, स्कूल, सड़क और बिजली शामिल…
Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी, मीडियम भीमा समेत 10 माओवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे
Student Suicide : डिप्रेशन में मेडिकल कॉलेज के छात्र ने खुद को मारी गोली, परिवार में मातम
Ram Mandir Donation Row : चंदा चोरी मुद्दे पर संसद में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने दान पेटी में चढ़ाया चंदा
कांग्रेस नेता ने रायपुर DEO को भेजा मानहानि का नोटिस : 7 दिन में मांगा माफीनामा, कोर्ट केस की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

सिकासार जलाशय (Gariyaband Sikasar Dam) में 89.32 प्रतिशत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?