सीजी भास्कर, अंबिकापुर, 11 नवंबर 2026। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश (Sainik School Admission 2027) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूलों और देशभर के नए सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) आयोजित करेगी। इच्छुक विद्यार्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 दिसंबर तक भरें ऑनलाइन फॉर्म
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो चुकी है। सामान्य आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी तय समय तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 3 से 6 दिसंबर तक फॉर्म जमा करने का अवसर मिलेगा। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी।
यह भी पढ़ें : Bhilai Crime : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए तीन युवक, दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज
जनवरी में जारी होंगे प्रवेश पत्र
NTA की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 11 जनवरी 2027 को उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, अभ्यर्थी 25 जनवरी 2027 से आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News : भिलाई में हथियार लहराकर राहगीरों को धमका रहे थे दो बदमाश! पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब पहुंचे जेल
छठवीं और नौवीं की परीक्षा अलग-अलग
Sainik School Admission 2027 के तहत प्रवेश परीक्षा पेन-पेपर मोड में ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से होगी।
- कक्षा छठवीं: परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट यानी 150 मिनट होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
- कक्षा नौवीं: परीक्षा की अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होगी। यह परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में होगी।
यहां मिलेगी आवेदन और पात्रता की जानकारी
प्रवेश के लिए आयु सीमा, पात्रता, आरक्षण, परीक्षा पाठ्यक्रम, आवेदन शुल्क और अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पुस्तिका में दी गई है।
अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन और विस्तृत जानकारी के लिए इन वेबसाइटों पर जा सकते हैं:
तकनीकी समस्या या मार्गदर्शन के लिए NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ई-मेल aissee@nta.ac.in पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Two groups clashed : पटाखा पैर के पास फटने से भड़का विवाद, विडियो वायरल, दो गुटों के बीच मारपीट तोड़फोड़, 4 गिरफ्तार



