CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

By Newsdesk Admin
05/09/2026
Share
CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result

रायपुर, 4 सितंबर 2026। सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result) को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रांतियों के बीच छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। आयोग ने कहा है कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किसी त्रुटि के कारण नहीं हुआ है। कुछ अभ्यर्थियों के निर्धारित न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने के कारण संख्या कम हुई है।

Contents
  • न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने से कम हुई संख्या  CGPSC Main Exam Result 
  • पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं
  • वेबसाइट पर जारी होगी मेरिट सूची और कटऑफ
  • पहचान रहित तरीके से होता है उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
  • सोशल मीडिया की भ्रामक जानकारी से बचने की अपील

आयोग के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा-2025 के विज्ञापन की कंडिका 3 (iv) और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रक्रिया नियम की कंडिका 7 के तहत प्रत्येक प्रश्नपत्र में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसी वजह से 795 के स्थान पर कुल 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है।

 

CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result

 

यह भी पढ़ें : Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

 

न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने से कम हुई संख्या  CGPSC Main Exam Result 

 

साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन (CGPSC Main Exam Result) निर्धारित नियमों के आधार पर किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि कुछ अभ्यर्थी प्रत्येक प्रश्नपत्र में निर्धारित न्यूनतम अर्हकारी अंक हासिल नहीं कर सके। ऐसे में वांछित संख्या में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन संभव नहीं था।

 

यह भी पढ़ें : Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

 

पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं

 

आयोग ने विज्ञापन की कंडिका 11 (V) का हवाला देते हुए बताया कि आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पुनर्मूल्यांकन (CGPSC Main Exam Result) और पुनर्गणना का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए किसी भी प्रश्नपत्र के संबंध में पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्गणना की प्रक्रिया नहीं की जा सकती।

 

यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

 

वेबसाइट पर जारी होगी मेरिट सूची और कटऑफ

 

आयोग के अनुसार चयन परिणाम जारी होने के बाद प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट सूची तथा मुख्य परीक्षा की कटऑफ आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्रारंभिक परीक्षा की ओएमआर उत्तर पत्रक और मुख्य परीक्षा की प्रश्न-सह-उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त कर अपने परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : Mule Bank Accounts : साइबर ठगी की रकम खपाने वाले म्यूल बैंक खातों का खेल, पलारी पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

 

पहचान रहित तरीके से होता है उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

 

आयोग ने बताया कि सभी लिखित परीक्षाओं का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों के माध्यम से गंभीरता और निष्पक्षता के साथ कराया जाता है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में प्रश्नवार मूल्यांकन की प्रक्रिया अपनाई जाती है और यह पूरी तरह पहचान रहित होती है।

इस प्रक्रिया में मूल्यांकन करने वाले व्यक्ति के लिए यह जानना संभव नहीं होता कि संबंधित उत्तर पुस्तिका किस अभ्यर्थी की है। प्रत्येक अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ी संख्या में विषय विशेषज्ञ मूल्यांकनकर्ता शामिल होते हैं। निर्धारित नियमों और निर्देशों के माध्यम से मूल्यांकन की गोपनीयता, शुचिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाती है।

 

यह भी पढ़ें : Elephant Attack Manendragarh : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 घर टूटे, गांव में दहशत

 

सोशल मीडिया की भ्रामक जानकारी से बचने की अपील

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक जानकारियों से प्रभावित नहीं होने की अपील की है। आयोग ने कहा कि सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result) के आधार पर साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का चिन्हांकन निर्धारित नियमों और निर्देशों के अनुरूप पूर्णतः सही ढंग से किया गया है।

Bilasa Tal Wooden Bridge : 24.38 लाख में बना लकड़ी का पुल, पर्यटन को मिलेगा नया आकर्षण
Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू का शिकंजा, अवैध सप्लाई में शामिल 3 और वाहन जब्त, सिंडिकेट के नेटवर्क का पर्दाफाश
High Court : 20 साल पुराने हादसे में अदालत ने क्यों बदला फैसला, सजा बरकरार लेकिन मिली बड़ी राहत
Korba Elephant Video : सलिहाभाठा जलाशय में 13 हाथियों की अठखेलियां, जलक्रीड़ा और ‘डस्ट बाथ’ का दुर्लभ वीडियो वायरल
Bilaspur Brown Sugar Case : ऑपरेशन प्रहार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक दबोचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result)…

Textile Sector Chhattisgarh
Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र…

Shivprakash Rai Death
Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

शोक की लहर है। निधन की खबर (Shivprakash…

Illegal Liquor Seizure
Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार…

Mule Bank Accounts
Mule Bank Accounts : साइबर ठगी की रकम खपाने वाले म्यूल बैंक खातों का खेल, पलारी पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?