CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर गिरफ्तार, ओवैसी बोले- राय रखने पर कार्रवाई निंदनीय

ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर गिरफ्तार, ओवैसी बोले- राय रखने पर कार्रवाई निंदनीय

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर 18 मई। हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी पर विवाद बढ़ गया है. अली खान पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकी संगठनों के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी की है। खान की गिरफ्तारी का AIMIM ने विरोध किया है और कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

Contents
  • महमूदाबाद पर क्या आरोप?
  • अशोका यूनिवर्सिटी का आया बयान…
  • प्रोफेसर ने सफाई में क्या कहा…

अली खान महमूदाबाद प्राइवेट यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्हें ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया है।

प्रोफेसर खान के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली में हिरासत में लिया गया। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी टिप्पणी के संबंध में उन्हें नोटिस जारी किया था.इस मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है और उन्होंने प्रोफेसर की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है।

ओवैसी ने एक्स पर लिखा, यह पूरी तरह से निंदनीय है. यदि यह सच है तो हरियाणा पुलिस ने कथित रूप से दिल्ली से उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन किया है। यह किसी व्यक्ति को उसकी राय के लिए निशाना बनाने जैसा है। उनकी पोस्ट न तो राष्ट्रविरोधी थी और न ही महिला विरोधी।

सिर्फ एक बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई की।

महमूदाबाद पर क्या आरोप?

इससे पहले महिला आयोग के नोटिस में शामिल फेसबुक पोस्ट के मुताबिक महमूदाबाद ने कहा, मुझे खुशी है कि इतने सारे दक्षिणपंथी टिप्पणीकार कर्नल सोफिया कुरैशी की प्रशंसा कर रहे हैं, लेकिन शायद वे उतनी ही जोर से यह मांग भी कर सकते हैं कि भीड़ हिंसा, मनमाने ढंग से बुलडोजर कार्रवाई और बीजेपी की नफरत भरी राजनीति के शिकार भारतीय नागरिकों की भी रक्षा की जाए।

महिला आयोग ने नोटिस में कहा कि उनकी टिप्पणियों ने भारतीय सशस्त्र बलों में महिला अधिकारियों को कमतर आंका और सांप्रदायिक कलह को बढ़ावा दिया।

महमूदाबाद ने नोटिस के जवाब में कहा, ऑपरेशन सिंदूर और उसमें शामिल महिला अधिकारियों पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट महिला विरोधी नहीं थे।

अशोका यूनिवर्सिटी का आया बयान…

अशोका यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक बयान में कहा, हमारे संज्ञान में आया है कि प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को आज सुबह पुलिस हिरासत में लिया गया है। हम इस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं। यूनिवर्सिटी, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ पूरी तरह से सहयोग करेगा और जांच में सहायता प्रदान करेगा।

प्रोफेसर ने सफाई में क्या कहा…

प्रोफेसर ने कहा, नोटिस के साथ संलग्न स्क्रीनशॉट से यह स्पष्ट हो जाता है कि मेरी टिप्पणी को पूरी तरह से गलत समझा गया है और आयोग के पास इस मामले में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।

महिला आयोग एक ऐसा निकाय है जो एक महत्वपूर्ण कार्य करता है। हालांकि, मुझे जारी किए गए समन में यह उजागर नहीं किया गया है कि मेरी पोस्ट महिलाओं के अधिकारों या कानूनों के विपरीत कैसे है।

महमूदाबाद का कहना था कि वो इस बात की सराहना करते हैं कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को देश की विविधता का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए चुना गया।

उन्होंने कहा, मैंने कर्नल कुरैशी का समर्थन करने वाले दक्षिणपंथी लोगों की भी सराहना की और उन्हें आम भारतीय मुसलमानों के लिए भी यही रवैया अपनाने के लिए कहा है, जो रोजाना उत्पीड़न का सामना करते हैं। मेरी पूरी टिप्पणी नागरिकों और सैनिकों दोनों के जीवन की सुरक्षा के बारे में थी। इसके अलावा मेरी टिप्पणियों में महिलाओं के प्रति कोई भी द्वेष नहीं है, जिसे महिला विरोधी माना जा सके।

Cigarette Dispute Crime Surat : सिगरेट पीने से रोका तो भड़के युवक, वॉचमैन की बाइक में लगा दी आग, CCTV में कैद हुई करतूत
खंडवा में ‘लव-सुसाइड’: स्टूडेंट ने ठुकराया शादी का प्रपोजल, टीचर ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट भी मिला!
एनकाउंटर में माराय गया कुख्यात अपराधी रोमिल वोहरा, सिर पर था एक लाख का इनाम, कर चुका था 4 मर्डर
Karnataka Leadership Change : CM बदलने पर हाईकमान का फैसला अंतिम, गृहमंत्री बोले- मैं भी रेस में शामिल
Birthday Murder Case : जन्मदिन की रात प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, शादी के दबाव से परेशान नाबालिग ने रची थी खौफनाक साजिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Guest Lecturer Recruitment
Guest Lecturer Recruitment : कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, पर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती अधर में; वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Guest Lecturer Recruitment :अतिथि व्याख्याताओं ने मांग की…

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case : ऐसे मामलों में दोषियों…

108 Ambulance Employees Protest 
108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

108 Ambulance Employees Protest : कर्मचारियों ने चेतावनी…

Dhamtari Road Accident
Dhamtari Road Accident : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चालक की जान गई

Dhamtari Road Accident : राहगीरों की सूचना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?