CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पंजाब थर्राया: चंडीगढ़ में हवाई हमले का सायरन, पाकिस्तान की नापाक हरकत फिर नाकाम

पंजाब थर्राया: चंडीगढ़ में हवाई हमले का सायरन, पाकिस्तान की नापाक हरकत फिर नाकाम

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

सीजी भास्कर 9 मई पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का भारत द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. गुरुवार रात को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी. एक बार फिर उसने पंजाब में हमले करने की कोशिश की है.वायुसेना स्टेशन से संभावित अटैक की चेतावनी मिलने के बाद चंडीगढ़ में आज हवाई हमले की चेतावनी वाले अलर्ट वाले सायरन बज रहे हैं. इसके अलावा मोहाली में भी लोगों को अलर्ट किया जा रहा है.

पंजाब को हाई अलर्ट पर रखा गया है. एयर फोर्स स्टेशन द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि संभावित हमले को लेकर सतर्कता जरूरी है. चंडीगढ़ प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों से घरों में रहने और बालकनी या छत पर न निकलने की सख्त हिदायत दी है. रिहायशी इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.एयरफोर्स के रडार सिस्टम पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं और आसमान में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है. आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से हाल ही में भारत के कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिश की गई थी, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया.

पंजाब में सभी स्कूल बंदपंजाब में सुरक्षा स्थिति के बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अगले तीन दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रखने का आदेश जारी किया है. यह कदम नागरिकों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को घर पर रखें और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें.पंजाब के जालंधर में स्थित सुरनुसी ऑर्डनेंस फैक्ट्री को निशाना बनाने के प्रयास में एक पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया.

यह ड्रोन डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जालंधर के पास इंटरसेप्ट किया गया, जिससे एक बड़ा हमला टल गया.लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी प्रयासों को विफल कर दिया. भारतीय सीमा में घुसने वाले पाकिस्तानी ड्रोन, मिसाइलों, और लड़ाकू विमानों को एक के बाद एक नष्ट कर दिया गया. इसके बाद देर रात भारतीय सेना के जवाबी हमलों ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी. कराची, लाहौर, सियालकोट, और पेशावर सहित कई शहरों में भारतीय जल, थल, और वायु सेना ने समन्वित और सटीक कार्रवाइयाँ कीं.

Big News : झारखंड में बड़े सियासी उलटफेर की संभावना, पूर्व सीएम सहित JMM के 6 विधायक दिल्ली रवाना, भाजपा में शामिल होने की अटकलें
Phoolbasan Yadav kidnapping case : कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, सुशील आनंद शुक्ला का हमला
Jashpur’s name echoed in ‘Mann Ki Baat’ : पीएम मोदी ने युवा धावक अनिमेष कुजूर की मेहनत को किया सलाम
‘मैं वो रात नहीं भूल सकती, मेरे सामने ही कसाब ने कई लोगों को…’, 26/11 की पीड़िता ने बताया आंखों देखा हाल
रामजी लाल सुमन की हत्या करने पर 25 लाख का इनाम, हिंदूवादी नेता की धमकी, सांगा पर बयान देकर मुश्किल में सपा MP
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

Dhaba Operator Murder
Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

सुपेला थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने को लेकर…

Government Land Encroachment
Government Land Encroachment : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से गरमाया मामला, पार्षद मुकुन्द पटेल ने SDM से कार्रवाई की मांग

अतिक्रमण और अवैध विक्रय को लेकर विवाद (Government…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?