सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों (Chhattisgarh Teacher Transfer) के बाद पदस्थापना और ज्वाइनिंग का रिकॉर्ड अधूरा होने का मामला सामने आया है। अब विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और संयुक्त संचालकों से तीन दिन के भीतर ऑनलाइन रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को जारी आदेश में स्कूलों में रिक्त पदों, तबादले के बाद शिक्षकों की नई पदस्थापना, ज्वाइनिंग की स्थिति और अंतिम वेतन प्रमाणपत्र की जानकारी देने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें : Korba Gambling Raid : पिकनिक की आड़ में जुए का खेल, 8 जुआरी गिरफ्तार
1000 से ज्यादा तबादले
पिछले छह महीने में प्रदेश में 1000 से ज्यादा शिक्षकों के तबादले हुए। इनमें करीब 350 शिक्षकों की नई पदस्थापना का जिम्मा जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपा गया था। अधिकारियों ने पदस्थापना तो कर दी, लेकिन इसकी जानकारी मुख्यालय को नहीं भेजी। नतीजतन, शिक्षा संचालनालय के पास यह स्पष्ट ब्योरा नहीं है कि किस स्कूल में कितने पद खाली हैं और कहां पद भर चुके हैं। तबादलों (Teacher Transfer Update) के बाद रिकॉर्ड अधूरा होने से विभाग के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
यह भी पढ़ें : India Zimbabwe Women T20 Raipur : रायपुर में आज पहला टी20, महिला दर्शकों की एंट्री फ्री
प्रमोशन से पहले तैयारी
शिक्षा विभाग सहायक शिक्षकों और शिक्षकों की पदोन्नति की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जिलेवार रिक्त पदों की संख्या और वरिष्ठता के अनुसार जानकारी जरूरी है। यदि किसी स्कूल में पद खाली नहीं है और वहां पदोन्नति के बाद किसी शिक्षक की पदस्थापना कर दी जाती है, तो एक ही पद पर दो शिक्षकों की स्थिति बन सकती है। इसी समस्या से बचने के लिए विभाग ने रिक्त पदों (Teacher Vacancy Details) का पूरा ब्योरा जुटाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : Raipur Divya Darbar Permission : बागेश्वर धाम को अनुमति, हमें क्यों नहीं? प्रेमासाई महाराज ने दी आंदोलन की चेतावनी
तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट
बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन जानकारी देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। रिपोर्ट में संबंधित शिक्षक की नई पदस्थापना, ज्वाइनिंग की स्थिति और अंतिम वेतन प्रमाणपत्र का ब्योरा देना होगा। विभाग चाहता है कि पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले स्कूलों में उपलब्ध पदों और शिक्षकों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाए। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO Report) को तय समयसीमा में जानकारी भेजनी होगी।
यह भी पढ़ें : Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!
ज्वाइनिंग में भी गड़बड़ी
तबादलों के बाद कुछ शिक्षक नई पदस्थापना वाली जगह पहुंचे, तो वहां पद खाली ही नहीं था। इससे उनके वेतन निकालने में परेशानी होने की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं, कई शिक्षकों ने नई जगह ज्वाइन नहीं किया और वे अब भी पुरानी जगह पर सेवाएं दे रहे हैं। उनका ऑनलाइन रिकॉर्ड भी अपडेट नहीं है। इन समस्याओं के कारण विभाग अब हर तबादले से जुड़े दस्तावेजों और ज्वाइनिंग (Teacher Joining Status) की स्थिति की जांच कर रहा है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!
रिकॉर्ड दुरुस्त करने की चुनौती
शिक्षा विभाग के सामने अब पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के साथ-साथ अपने रिकॉर्ड को दुरुस्त करने की चुनौती भी है। तीन दिन में मिलने वाली रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो सकेगा कि किन स्कूलों में पद खाली हैं, किन शिक्षकों ने नई जगह ज्वाइन किया है और किन मामलों में सुधार की जरूरत है। इसके बाद ही पदोन्नति और पदस्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें : Tatibandh Siltara Road : रायपुर में पांच साल से अधूरी सर्विस रोड, 600 मीटर जमीन अधिग्रहण के बाद बनेगी सड़क



