सीजी भास्कर, 9 अगस्त : कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती और उनके बेटे से मारपीट (FIR on BJP Leader) किए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी रवि कुमार शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी, वासु तिवारी और विक्की दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर गाली-गलौज, मारपीट, चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : CG Mining Action : दुर्ग में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 खदानों के उत्खनन पट्टे निरस्त
शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस को दिए आवेदन (FIR on BJP Leader) में रवि कुमार शुक्ला ने बताया कि 5 अगस्त की रात करीब 10 बजे उनके बड़े भाई के ससुराल पक्ष से जुड़ी विजयलक्ष्मी तिवारी, उनके पुत्र वासु तिवारी और दामाद विक्की दुबे घर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान गाली देने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके 70 वर्षीय सेवानिवृत्त पिता के साथ भी मारपीट की गई। उन्हें घर से घसीटकर गली में गिराने और वहां पीटने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में पिता के पहले से लकवे से पीड़ित होने और गले का ऑपरेशन होने की बात भी कही गई है।
यह भी पढ़ें : CG Promotion News : शिक्षा विभाग में प्रमोशन पर बड़ा अपडेट, 15 तक होगी प्रक्रिया
बीच-बचाव करने पहुंची मां से भी मारपीट
रवि शुक्ला के अनुसार, उनकी मां गंगोत्री शुक्ला बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे भी पकड़कर घसीटा गया और पत्थर व नाली में पटक-पटककर मारा गया। शिकायत में रवि शुक्ला ने सिर, आंख और पैर में चोट लगने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों की ओर से उन्हें और परिवार को भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी गई।
यह भी पढ़ें : Kanker Boat Accident : कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार
अस्पताल जाते समय दोबारा मारपीट का आरोप
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप (FIR on BJP Leader) लगाया कि मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचने के दौरान विक्की दुबे ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोबारा मारपीट करने का प्रयास किया। आवेदन में अस्पताल प्रबंधन और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसका प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट के आरोपों की वास्तविकता, चोटों की मेडिकल रिपोर्ट और घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें : IAS Amit Kataria Controversy : स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत
विजयलक्ष्मी तिवारी ने आरोपों को बताया गलत
मामले (FIR on BJP Leader) को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद को राजनीतिक रंग देकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विजयलक्ष्मी तिवारी के मुताबिक, उनकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। बेटी द्वारा पूरी बात बताए जाने के बाद वह अपने दामाद के घर केवल बातचीत करने के लिए गई थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी तरह की राजनीतिक धौंस या अपने पद का रसूख नहीं दिखाया।
उनका कहना है कि वहां पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष ने ही उन पर जबरन आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से किसी तरह की मारपीट नहीं की गई। उनके अनुसार, वह पहले अकेले गई थीं और बाद में उनका बेटा व दामाद वहां पहुंचे। विजयलक्ष्मी तिवारी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच चल रही है और जांच के बाद वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Politics : AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन



