सीजी भास्कर, 09 जुलाई। रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर पत्नी की तरह साथ रखकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार करते हुए उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। (Marriage Promise Rape Case)
पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात अक्टूबर 2025 में अपनी सहेली के जन्मदिन समारोह में गेरवानी निवासी शेखर बघेल (20) से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए।
शिकायत के मुताबिक, 22 दिसंबर 2025 को आरोपी उसे मिलने के बहाने बाइक से अपने घर ले गया। वहां पत्नी की तरह साथ रखने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों कई महीनों तक साथ रहे। पीड़िता का आरोप (Marriage Promise Rape Case) है कि जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था।
पीड़िता के अनुसार, 3 जुलाई को आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और परिजनों की सलाह पर पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला (Marriage Promise Rape Case) दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश शुरू की। गेरवानी से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही तत्काल कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाती है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।



