सीजी भास्कर, 18 अगस्त।कोरबा के भैंसमा गांव स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में सोमवार रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर बैंक का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और लॉकर व तिजोरी तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन उन्हें खोलने में नाकाम रहा। इसके बाद आरोपी बिना चोरी किए ही मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने नकबजनी व चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Rural Bank Theft Attempt)
यह भी पढ़ें : Korba Bank Robbery Attempt : बैंक सेंधमारी का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार

बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : Rural Bank Theft Attempt
पुलिस के मुताबिक, बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने के कारण आरोपी की पहचान में दिक्कत आ रही है। फुटेज में एक व्यक्ति बैंक में प्रवेश करता नजर आ रहा है। बैंक में घुसने के बाद आरोपी मुख्य ताला भी अपने साथ ले गया, जिससे पुलिस को आशंका है कि उसने सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके बाद उसने लॉकर और अलमारियां खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बैंक का सीसीटीवी सिस्टम बंद था और रात के समय कोई सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बैंक के आसपास के रास्तों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें :Government Fund Fraud Mungeli: बैंक कर्मचारी ने सरकारी खाते से उड़ाए 26.87 लाख, ID दुरुपयोग से खुला राज
बैंक प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश
सीएसपी के अनुसार, कुछ दिन पहले जिले के बैंकों का सुरक्षा सर्वे कराया गया था, जिसमें कई जगह कमियां सामने आई थीं। संबंधित बैंक (Rural Bank Theft Attempt) प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश और नोटिस भी दिए गए थे। पुलिस ने सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और रात में सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें :भिलाई के बैंक लॉकर से गायब हुए 50 लाख के गहने, पुलिस जांच रही फुटेज, कर्मचारियों से पूछताछ जारी



