CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में पिछले दो महीने से लगातार हो रही साइकिल चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 6 रेंजर साइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। (Cycle Thief Arrested)

Contents
  • CCTV फुटेज से मिला आरोपी का सुराग : Cycle Thief Arrested
  • खैरागढ़ से आकर करता था चोरी
  • सुनसान जगहों पर करता था रेकी : Cycle Thief Arrested

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को तेलगूपारा मरोदा टंकी निवासी आनंद पाटिल ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को उनके बेटे ने घर के सामने रेंजर साइकिल खड़ी की थी। कुछ देर बाद साइकिल गायब मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : BSP Scrap Theft : फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों की चोरी का खेल, पुलिस ने रैकेट के 16वें आरोपी को भी दबोचा

 

CCTV फुटेज से मिला आरोपी का सुराग : Cycle Thief Arrested

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सबूतों और फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान हुई। इसके बाद 27 जुलाई को नेवई ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Crime News : चोरी की दो घटनाएं CCTV में कैद, क्या नाबालिगों से कराए जा रहे हैं अपराध?

 

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी

खैरागढ़ से आकर करता था चोरी

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पवन जंघेल (32), निवासी लोधीपारा, वार्ड क्रमांक-16, खैरागढ़ जिला केसीजी के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि पिछले करीब दो महीनों में नेवई थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से 6 साइकिलें चोरी की थीं।

आरोपी ने स्टेशन मरोदा बस्ती, बीआरपी कॉलोनी, मौहारी मरोदा, तेलगूपारा मरोदा समेत आसपास के क्षेत्रों से साइकिलें चुराने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सभी साइकिलें बरामद कर लीं। जांच के दौरान साइकिलों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी जुटाए गए।

यह भी पढ़ें : शटर का ताला तोड़ दुकान में‌ चोरी की नाकामयाब कोशिश के बाद भी इस शख्स के निशाने में थी दुकान, अगले दिन फिर करने गया रेकी, भिलाई पुलिस ने धरदबोचा

 

सुनसान जगहों पर करता था रेकी : Cycle Thief Arrested

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सुनसान इलाकों और कॉलोनियों में घूमकर पहले रेकी करता था। वह ऐसे मकानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाता था, जहां साइकिलें बिना ताले या सुरक्षा के खड़ी रहती थीं। मौका मिलते ही वह साइकिल लेकर फरार हो जाता और बाद में उन्हें छिपाकर रख देता था।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें : Nehrunagar Theft Case  : नेहरू नगर में लाखों की चोरी का राजफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

 

ख़बरें और भी हैं : 10 lakh rupees looted in Raipur : दिनदहाड़े गैस एजेंसी मैनेजर से नकाबपोशों ने छीना कैश से भरा बैग

India Iran Crisis Meeting: पीएम मोदी की आज हाई-लेवल बैठक, CM साय भी होंगे शामिल, बढ़ते वैश्विक तनाव पर मंथन
मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में नवरात्रि मेले की तैयारी बैठक 11 को
Gariaband Patwari Bribery Case : रिश्वत का वीडियो-ऑडियो वायरल, पटवारी निलंबित
IVRS Service : अब जंगल से सीधे मिलेगी सही जानकारी, लाखों संग्राहकों के लिए शुरू हुई नई सुविधा
शिवपुरी में कार हादसे में 4 की मौत, पिता और दादा के साथ दो मासूमों का हुआ अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?