CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mungeli House Theft : एक ही घर फिर बना निशाना, महिला के कान से सोने का गहना चोरी

Mungeli House Theft : एक ही घर फिर बना निशाना, महिला के कान से सोने का गहना चोरी

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
Mungeli House Theft
Mungeli House Theft

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरकापा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज चार महीने के भीतर एक ही परिवार के घर में दूसरी बार चोरी की वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पहली घटना में करीब 2.25 लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी हो गई थी, जबकि दूसरी घटना में आधी रात घर में घुसे बदमाश ने सो रही बुजुर्ग महिला के कान से सोने का आभूषण नोच लिया, जिससे उनका कान फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। (Mungeli House Theft)

Contents
  • पहली चोरी में 2.25 लाख के जेवर और नगदी पर किया था हाथ साफ : Mungeli House Theft
  • दूसरी बार आधी रात घर में घुसा चोर, मां के कान से ले गया आभूषण
  • लगातार चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत : Mungeli House Theft
  • एसएसपी बोले – FIR दर्ज, विशेष जांच दल का गठन
  • कांग्रेस नेता संजीत बनर्जी ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल : Mungeli House Theft
  • ये है पीड़ित परिवार की मांग

पीड़ित परिवार के सदस्य शिव भास्कर ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, चोरी किए गए सामान की बरामदगी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहली चोरी के बाद भी फ़ास्टरपुर पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी, जिसका नतीजा यह हुआ कि बदमाशों ने उसी घर को दोबारा निशाना बना लिया।

पहली चोरी में 2.25 लाख के जेवर और नगदी पर किया था हाथ साफ : Mungeli House Theft

शिकायत के मुताबिक 12 मार्च 2026 की रात परिवार भोजन करने के बाद सो गया था। अगली सुबह जब घर के कोठार की ओर गए तो ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। घर के भीतर रखी लकड़ी की पेटी गायब थी, जिसमें नगदी, जमीन संबंधी दस्तावेज, बैंक पासबुक, आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात रखे थे। अज्ञात चोर रात करीब 1 से 3 बजे के बीच घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये नगद चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान में सोने का लॉकेट वाला हार, फुल्ली, चांदी की पायल, क्लिप, बिछिया, सकरी सहित लगभग 1.25 लाख रुपये के जेवर और 1 लाख रुपये नगद शामिल थे। कुल मिलाकर करीब 2.25 लाख रुपये की चोरी हुई थी।

Mungeli House Theft
Mungeli House Theft

दूसरी बार आधी रात घर में घुसा चोर, मां के कान से ले गया आभूषण

पहली घटना के चार महीने बाद 9 जुलाई की आधी रात चोरों ने फिर उसी घर को निशाना बनाया। शिकायत के अनुसार उस समय घर में हरिप्रसाद और उनकी पत्नी जानकी बाई सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर के पीछे से छत के रास्ते अंदर घुसा और सो रही जानकी बाई के कान से सोने का आभूषण खींचकर भागने लगा।

आभूषण खींचते ही दर्द से उनकी नींद खुल गई और उन्होंने जोर-जोर से आवाज लगाई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। घटना में महिला का कान फट गया और काफी खून बहा। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर उनकी नींद नहीं खुलती तो कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।

लगातार चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत : Mungeli House Theft

लगातार दो बड़ी घटनाओं के बाद ठाकुरकापा सहित आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि पहली चोरी के बाद यदि फ़ास्टरपुर पुलिस प्रभावी कार्रवाई करती और आरोपियों तक पहुंच जाती तो दूसरी घटना को रोका जा सकता था। पीड़ित परिवार का कहना है कि अब चोर केवल संपत्ति ही नहीं, बल्कि लोगों की जान के लिए भी खतरा बन चुके हैं। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो भविष्य में हत्या या गंभीर हमले जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं।

एसएसपी बोले – FIR दर्ज, विशेष जांच दल का गठन

इस पूरे मामले पर मुंगेली एसएसपी भोजराम पटेल ने कहा कि उक्त चोरी की घटना पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के (ASP) के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस नेता संजीत बनर्जी ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल : Mungeli House Theft

इधर कांग्रेस नेता संजीत बनर्जी ने इस पूरे मामले को फास्टरपुर पुलिस की बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि “चार महीने के भीतर एक ही घर में दो बार चोरी होना यह दर्शाता है कि फास्टरपुर पुलिस चोरी के मामलों को लेकर कितनी गंभीर है। पहली घटना के आरोपियों को आज तक नहीं पकड़ पाई और इसी बीच दूसरी वारदात हो गई। यह पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है। यदि पहली घटना का खुलासा समय पर हो जाता तो दूसरी घटना शायद नहीं होती। ऐसे में संबंधित थाना प्रभारी को वहां से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि उनसे थाना नहीं संभल रहा है।

संजीत बनर्जी ने आरोप लगाया कि फास्टरपुर क्षेत्र में दो स्थानों पर खुलेआम अवैध शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं, जहां से प्रत्येक दुकान से हर महीने 20-20 हजार रुपये फ़ास्टरपुर थाना पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस अपराध और अवैध कारोबार पर कार्रवाई करने के बजाय ऐसे मामलों में संलिप्त रहेगी तो अपराधियों के हौसले बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

ये है पीड़ित परिवार की मांग

पीड़ित शिव भास्कर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले में केवल औपचारिक जांच तक सीमित न रहकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए, चोरी गए जेवर और नगदी बरामद कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि पहली चोरी की तरह केवल फ़ास्टरपुर पुलिस ने जैसा कहा पतासाजी जारी है कहकर मामला लंबित न रखा जाए, बल्कि ठोस कार्रवाई कर अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाए।

Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में
रायपुर एयरपोर्ट में 9 साल से खड़ा है बांग्लादेशी विमान , पार्किंग का किराया 4 करोड़ हो चुका, विमान के बांग्लादेश वापसी की संभावना नहीं, मामले के निस्तारण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फाइल दिल्ली भेजी
CM साय का हेलिकॉप्टर फिर खराब, 1.5 महीने में दूसरी बार तकनीकी दिक्कत; सड़क से करना पड़ा सफर
Kuldeep Sharma Collector Visit : पेड़ के नीचे चौपाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने तरेंगा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश
Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य-उत्तर जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?