CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटे की शादी से पहले पिता को मार डाला:दुर्ग में आज निकलने वाली थी बारात, घर के बाहर मिला शव; पुरानी रंजिश की आशंका

बेटे की शादी से पहले पिता को मार डाला:दुर्ग में आज निकलने वाली थी बारात, घर के बाहर मिला शव; पुरानी रंजिश की आशंका

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल |

दुर्ग जिले में बेटे की शादी के एक दिन पहले पिता की हत्या कर दी गई। रामपुर चोरहा गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर गली में भागवत मारकंडे (55) का शव मिला। मृतक के गले में धारदार हथियार से कटने के निशान मिले है वहीं रीढ़ की हड्डी और शरीर के कई भाग में चोट है।

मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। शनिवार को भागवत के बेटे का बारात निकलने वाली थी। घर में शादी की सजावट थी जश्न का माहौल था लेकिन इस घटना के बाद खुशियां गम में बदल गई। पुलिस ने पुराने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।

संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

परिजनों का कहना है कि भागवत के गले में किसी चाकू जैसे तेज धार हथियार से मारा गया है, ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।

एक दिन बाद जाने वाली थी बेटे की बारात

परिजनों ने पुलिस को बताया कि भागवत दास मारकंडे के घर में शादी का उत्सव था। 19 अप्रैल को उसके बेटे की बारात थी। इसके चलते देर रात तक उनके घर में चहल पहल थी। परिवार के सभी लोग खाना खाकर अपने घरों में सोने चले गए। इसके बाद यह घटना घटी।

घर से अलग रहता था भगवत दास

परिजनों ने बताया कि भगवत दास अपने घर से लगे अलग कमरे में रहता था, जो कि अलग रास्ते में खुलता था। उससे लगे घर में उसकी पत्नी बेटे व अन्य लोग रहते थे। सबसे पहले उसके शव को उसके नाती ने देखा। उसके बाद उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग जागे और फिर उसे अस्पताल ले गए।

सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि कुम्हारी पुलिस जांच में जुटी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Passenger bus overturned on National Highway : शिक्षिका की मौत, 15 यात्री घायल
Naxal Surrender Telangana: ‘अंतिम दौर में नक्सलवाद’, विजय शर्मा का बयान, देवजी समेत 16 माओवादियों ने डाले हथियार
Gujarat Lootera Dulha Scam: एक पति, चार पत्नियां और भरोसे का कत्ल—दुर्ग से गुजरात तक फैली ठगी
Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान
Speeding caused the accident : सक्ती में दो कारों की टक्कर में एक की जान गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Captaincy Fight
Bigg Boss 20 Captaincy Fight : बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर भिड़े यंग और कनिका, राशन कटौती से बढ़ा तनाव

Bigg Boss 20 Captaincy Fight : कप्तानी को…

Expansion India Challenge
Expansion India Challenge : BRICS विस्तार से बढ़ी चुनौती, भारत के सामने साझा सहमति बनाने और अमेरिका संतुलन की दोहरी परीक्षा

BRICS Expansion India Challenge : वैश्विक व्यापार में…

Bilaspur College Ragging Case
Bilaspur College Ragging Case : लॉ-कॉलेज में जूनियर से मारपीट का VIDEO वायरल, रैगिंग एंगल से जांच की मांग

Bilaspur College Ragging Case :सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप…

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?