CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Atal Digital Suvidha Kendra : अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधार

Atal Digital Suvidha Kendra : अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र बना ग्रामीण विकास का नया आधार

By Newsdesk Admin
22/08/2025
Share
Atal Digital Suvidha Kendra
Atal Digital Suvidha Kendra

सीजी भास्कर, 22 अगस्त। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित ( Atal Digital Suvidha Kendra) ग्रामीण अंचलों के लिए आशा का नया आधार बन रहे हैं।

कोरबा जिले के ग्राम बेला में प्रारंभ हुआ यह केन्द्र ग्रामीणों को शहर जाने की परेशानी से मुक्त कर, समय, धन और श्रम की बचत करा रहा है।

इस केन्द्र के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं, दस्तावेज़ सत्यापन, पेंशन वितरण, शासकीय योजनाओं का लाभ, कार्ड निर्माण सहित सभी कार्य गांव में ही हो रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा वर्ग इन सेवाओं का सहज रूप से उपयोग कर रहे हैं।

ग्राम बेला निवासी धनीराम कंवर बताते हैं कि केन्द्र खुलने से अब पैसे निकालने या शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए बालको या अन्य शहर नहीं जाना पड़ता।

उन्होंने इसी केन्द्र से आयुष्मान भारत कार्ड भी बनवाया है, जिससे अब बड़े अस्पतालों में निःशुल्क उपचार संभव होगा।

उनकी पत्नी, जो महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं, कहती हैं कि अब योजना की राशि सीधे केन्द्र से प्राप्त हो जाती है। इससे समय और पैसे की बचत होती है तथा घर-परिवार की देखभाल भी आसानी से हो जाती है।

(Atal Digital Suvidha Kendra) का उद्देश्य ग्रामीणों को शहरों के बजाय गांव में ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह केन्द्र स्थानीय युवाओं को रोजगार भी दे रहा है।

प्रशिक्षित ऑपरेटरों के माध्यम से सभी कार्य शीघ्र और पारदर्शी ढंग से किए जा रहे हैं।

कोरबा जिले के इन केन्द्रों से पेंशनधारियों को समय पर पेंशन मिल रही है, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि सीधे खाते में मिल रही है और निकासी का कार्य गांव से ही हो रहा है।

महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि समय पर मिल रही है। साथ ही ग्रामीणों के आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज़ भी यहीं बन रहे हैं।

ग्राम बेला सहित आसपास के गांवों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र ने लोगों का जीवन सरल बना दिया है। यह केन्द्र ग्रामीणों को तकनीकी रूप से सशक्त कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर कर रहा है।

Sukma Naxal Surrender : हिंसा छोड़ शांति की ओर कदम, सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Crime Control Strategy : अपराधियों पर सख्ती, अब लागू होगी ‘एक गुंडा-एक जवान’ नीति
Minor Rape Accused Arrested : पुलिस की फुर्ती, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
CGPSC Exam 2025 Schedule Released : CGPSC ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, एडमिट कार्ड 10 दिन पहले होगा उपलब्ध
Coal Smuggling : कोयले के कारोबार में खुला बड़ा खेल, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Changaai Sabha: प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठन और पुलिस में तीखी नोकझोंक

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : धमतरी में प्रार्थना…

Chhattisgarh Paddy Procurement: राजनांदगांव में खुलेंगे 24 नए धान खरीदी केंद्र, किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : किसानों के लिए…

Cyber Crime Awareness: अब एआर रहमान भी करेंगे साइबर जागरूक, सुकमा पुलिस के अभियान को दिया समर्थन

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : साइबर जागरूकता (Cyber…

AAP Protest Chhattisgarh: सात सूत्री मांगों को लेकर AAP का 7 सितंबर को धरना, 90 विधानसभा से जुटेंगे कार्यकर्ता

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : छत्तीसगढ़ में आप…

Youth Employment Chhattisgarh: 18 हजार युवाओं को ट्रेनिंग, 9 हजार सरकारी पदों पर भर्ती शुरू

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : छत्तीसगढ़ में युवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?