CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Conversion Case : धर्मांतरण मामले में दो पास्टर गिरफ्तार, थाने के बाहर प्रदर्शन से बढ़ी हलचल

Conversion Case : धर्मांतरण मामले में दो पास्टर गिरफ्तार, थाने के बाहर प्रदर्शन से बढ़ी हलचल

By Newsdesk Admin
25/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 जून। रायपुर ग्रामीण के खरोरा क्षेत्र में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर दर्ज मामले ने नया मोड़ ले लिया (Conversion Case) है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में माहौल गरमा गया। दो पास्टरों की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग खरोरा थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

Contents
  • ग्रामीणों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला Conversion Case
  • विरोध के बाद भी जारी रहीं गतिविधियां
  • प्रार्थना सभा के दौरान हुआ विवाद
  • गिरफ्तारी के बाद थाने के बाहर प्रदर्शन

एक ओर ग्रामीणों ने धर्मांतरण और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। मामले को लेकर पुलिस सतर्क है और कानून व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

ग्रामीणों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला Conversion Case

जानकारी के अनुसार ग्राम मांठ निवासी हेमंत मरावी, अरुण कुमार उइके और राकेश कुमार उइके ने खरोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रायपुर निवासी सुशांत ज्ञानिक और उसके सहयोगी पीयूष पटेल पिछले कुछ समय से गांव के आदिवासी मोहल्ले में पहुंचकर लोगों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि इस दौरान हिंदू देवी देवताओं और धार्मिक मान्यताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती थीं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई थी।

विरोध के बाद भी जारी रहीं गतिविधियां

ग्रामीणों के अनुसार आरोपितों को कई बार समझाइश दी गई और गांव में इस प्रकार की गतिविधियां बंद करने के लिए कहा गया। इसके बावजूद प्रार्थना सभाओं और धर्म प्रचार का सिलसिला जारी रहा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था और उन्हें नियमित रूप से प्रार्थना सभाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता था।

प्रार्थना सभा के दौरान हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार 24 जून की शाम करीब 7 बजे दोनों आरोपित फिर से ग्राम मांठ (Conversion Case) पहुंचे। यहां आदिवासी मोहल्ले में लोगों को एकत्र कर प्रार्थना करने और ईसाई धर्म स्वीकार करने की बात कही गई। ग्रामीणों के विरोध के बाद विवाद की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गिरफ्तारी के बाद थाने के बाहर प्रदर्शन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के विरोध में ईसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में खरोरा थाने पहुंचे और कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

“पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर खूब टॉर्चर किया” रायपुर में बेंगलुरु इंजीनियर जैसा सुसाइड केस…बनाया VIDEO, बोला-पत्नी दूसरे के साथ फंसी है, ससुराल वाले टॉर्चर कर रहे इसलिए मरने जा रहा
सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन रिहाई नहीं, आय से अधिक संपत्ति केस में रायपुर स्पेशल कोर्ट ने दी राहत
Bilaspur Rain Flood : 20 साल बाद बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, शहर पानी-पानी
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ने नाम लिया वापस, BJP कैंडिडेट निर्विरोध निर्वाचित, डॉ खुशबू अग्रवाल नपं अध्यक्ष बनीं
India Iran Crisis Meeting: पीएम मोदी की आज हाई-लेवल बैठक, CM साय भी होंगे शामिल, बढ़ते वैश्विक तनाव पर मंथन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Independence Day
Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

धमतरी में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को…

Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज

रायपुर, 13 अगस्त 2026 : छत्तीसगढ़ में हार्ट…

Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग

रायपुर, 13 अगस्त। रायपुर के अग्रसेन चौक स्थित…

Bear Attack
Bear Attack : घर का दरवाजा पार कर बाहर निकले भालू, पीछे कुत्तों का झुंड पड़ा तो भागते दिखे

कांकेर के अलबेलापारा वार्ड में इन दिनों रात…

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे भारी, इन इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

रायपुर, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?