सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर । रामानुजगंज में रविवार शाम कन्हर नदी के बीच एक युवक फंस गया। झारखंड के पुरानडीह निवासी 30 वर्षीय मनोज मांझी रामानुजगंज आते समय नदी के बीचों-बीच फंस गया था। (Kanhar River Rescue)
यह भी पढ़ें : Kanhar River Rescue : कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे 3 ग्रामीण, रात 12 बजे नाव से सुरक्षित निकाला
नदी के बीच फंस गया था 30 वर्षीय युवक : Kanhar River Rescue
अंधेरा होने और नदी के तेज बहाव के कारण उसकी मदद की आवाज काफी कम सुनाई दे रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने युवक की आवाज सुनी और तुरंत पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी।
जानकारी मिलते ही रामानुजगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।
यह भी पढ़ें : सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, बलरामपुर-सूरजपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार..

करीब दो घंटे बाद युवक को सुरक्षित निकाला
स्थिति को देखते हुए स्थानीय रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। दयाल विश्वास के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने अंधेरे और तेज बहाव के बीच युवक तक पहुंचने की कोशिश शुरू की।
करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने मनोज मांझी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। युवक के बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें :सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, बलरामपुर-सूरजपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार..
पुलिस प्रशासन को भी 5 हजार रुपए का पुरस्कार : Kanhar River Rescue
रेस्क्यू में साहस और तत्परता दिखाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने दयाल विश्वास और उनकी टीम को 5 हजार रुपए का इनाम दिया। वहीं पुलिस प्रशासन को भी 5 हजार रुपए की राशि इनाम के तौर पर दी गई।
समय पर मिली सूचना और पुलिस, नगर पालिका और स्थानीय रेस्क्यू टीम के समन्वित प्रयास से युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।
यह भी पढ़ें : Gangaur Festival Ramanujganj: कन्हर नदी तट पर महिलाओं की आस्था, 16 दिन चला भक्ति का उत्सव
ख़बरें और भी हैं :Pitru Paksha 2026 : पितृ पक्ष के पहले दिन घाटों पर उमड़ी भीड़, कन्हर नदी में तर्पण-पिंडदान


