CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Air Chief Marshal on defense deals: हम ऐसी डील क्यों करते हैं जिनकी डिलीवरी समय पर न हो..? रक्षामंत्री के सामने एयर चीफ मार्शल ने रक्षा सौदों में देरी पर उठाए गंभीर सवाल

Air Chief Marshal on defense deals: हम ऐसी डील क्यों करते हैं जिनकी डिलीवरी समय पर न हो..? रक्षामंत्री के सामने एयर चीफ मार्शल ने रक्षा सौदों में देरी पर उठाए गंभीर सवाल

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मई। Air Chief Marshal on defense deals : भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रक्षा खरीद परियोजनाओं में हो रही देरी पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Contents
  • तेजस Mk1A की डिलीवरी में देरी पर चिंता
  • डिजाइन और उत्पादन दोनों पर देना होगा ज़ोर

CII (कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) की एक वार्षिक समिट के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कई बार रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर करते समय ही यह आभास हो जाता है कि संबंधित सिस्टम समय पर नहीं मिल पाएंगे।

उन्होंने कहा, “टाइमलाइन हमारे लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। मैं ऐसा एक भी प्रोजेक्ट नहीं बता सकता जो तय समय में पूरा हुआ हो। उन्होंने सवाल उठाया कि हम ऐसे वादे क्यों करते हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता?”

तेजस Mk1A की डिलीवरी में देरी पर चिंता


एयर चीफ मार्शल ने खासतौर पर स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ फरवरी 2021 में किए गए 48,000 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद 83 तेजस Mk1A फाइटर जेट्स में से एक भी विमान अब तक वायुसेना को नहीं मिला है। जबकि इनकी डिलीवरी मार्च 2024 से शुरू होनी थी।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की देरी सिर्फ तेजस तक सीमित नहीं है। तेजस Mk2 का प्रोटोटाइप अब तक रोलआउट नहीं हुआ है और स्टील्थ फाइटर प्रोजेक्ट AMCA का भी कोई प्रोटोटाइप अब तक सामने नहीं आया है।

डिजाइन और उत्पादन दोनों पर देना होगा ज़ोर


Air Chief Marshal on defense deals, वायुसेना प्रमुख ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन पर ज़ोर देने की सरकार की नीति का समर्थन करते हुए यह भी कहा कि सिर्फ उत्पादन की बात नहीं, हमें डिजाइनिंग क्षमताओं को भी विकसित करना होगा।

उन्होंने कहा, “सेना और उद्योग के बीच विश्वास की बेहद ज़रूरत है। अगर हम किसी योजना के लिए प्रतिबद्ध होते हैं तो हमें उसे हर हाल में पूरा करना चाहिए। वायुसेना देश में निर्माण को बढ़ावा देने के लिए अपना पूरा प्रयास कर रही है।”

कांवड़ यात्रा पर दिल्ली सरकार का ऐलान, कैंप में बिजली फ्री और कमेटियों को सीधे मिलेगा पैसा
Koffee With Karan : कॉफी विद करण 9 में अकेले नजर आएंगे सलमान खान, पहली बार होगा ऐसा खास एपिसोड
‘हम टैक्स पर सवाल पूछते हैं, आप मुस्कुरा देते हैं’, PM मोदी की तारीफ के बाद शशि थरूर का केंद्र सरकार पर निशाना
Dantewada Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच गिरफ्तार
शादी के बंधन में बंधे BJP सांसद तेजस्वी सूर्या, सामने आईं वेडिंग फोटोज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?