CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक भी ट्रांसफार्मर फुंका तो अधिकारी भी फुंकेगा… बिजली कटी तो ऊर्जा मंत्री की धमकी; टॉर्च से खोजना पड़ा था जूता

एक भी ट्रांसफार्मर फुंका तो अधिकारी भी फुंकेगा… बिजली कटी तो ऊर्जा मंत्री की धमकी; टॉर्च से खोजना पड़ा था जूता

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर 28 मार्च। योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है. उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा है कि अगर एक ट्रांसफार्मर फुंका तो साथ में एक अधिकारी भी फुंकेगा. ऊर्जा मंत्री के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उनके कार्यक्रम के दौरान बिजली कट गई, जिसके बाद उनके तेवर बदल गए. बिजली कट होने पर दो अफसरों पर गाज गिरी थी.उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने कार्यकाल के आठ साल पूरे होने पर लोगों तक उपलब्धियों को गिना रही है.

हर जिले में बीजेपी कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इस बीच मऊ में ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में उनके ही विभाग ने खलल डाल दी. मंत्रीजी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे, तभी अचानक बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया. उन्हें मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में अपना भाषण पूरा करना पड़ा. इतना ही नहीं जब ऊर्जा मंत्री मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो अंधेरे में उनका जूता गुम हो गया.ट्रांसफार्मर फुंका तो अधिकारी भी फुंकेगाउत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मऊ के सोनी धापा मैदान पहुंचे. उन्होंने मंच सेकहा कि अब किसी भी गलती पर क्षमा बर्दाश्त नहीं होगी.

उन्होंने धमकी भरे अंदाज में मंच से कहा कि अब अगर ट्रांसफार्मर जलता है, तो साथ-साथ एक अधिकारी भी फुंकेगा. उन्होंने बिजली कट होने पर कहा कि इस मामले में दो लोगों को निलंबित किया गया है. अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का समय है, चाहे वह किसी भी विभाग का भ्रष्टाचारी हो.ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग में 3300 से ज्यादा लोगों को भ्रष्टाचार के मामले में नौकरी से निकाला गया है. लगभग 8590 लोगों पर एफआईआर किया गया है, उसमें भी 50 लगभग सरकारी कर्मचारी और अधिकारी हैं. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली विभाग में अकेले एफआईआर किया है. भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है.

ऊर्जा मंत्री के भाषण में हो गई बिजली गुलऊर्जा मंत्री का अपने गृह जिले में तीन दिन का कार्यक्रम लगा है. इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताया. वह जब जिले के हनुमान घाट मोहल्ला स्थित हरिकेशपुर टीसीआई मोड़ पर कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर थे, तभी अचानक बिजली कट गई. कार्यक्रम स्थल पर अंधेरा छा गया.वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल की टॉर्च निकालकर जलाई, तब कहीं रोशनी में उनका भाषण पूरा हो सका. इसके बाद जब वह मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो अंधेरे में जूता गुम हो गया, जिसे मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में तलाशा गया. बिजली विभाग की इस लापरवाही पर एसडीओ और जेई को निलंबित कर दिया. वहीं, दो अन्य अधिकारीयों से स्पष्टीकरण मांगा है.

बच्ची के साथ किया था डिजिटल रेप, अब मकान मालिक को 20 साल की कैद, जानें क्या होता है ये?
मस्जिद में अवैध निर्माण का भारी विरोध, हिंदू संगठनों का लगातार उग्र प्रदर्शन, पुलिस के लाठी चार्ज में अनेक घायल
दुर्ग भिलाई में अवैध बांग्लादेशियों पर एक्शन, दो लोगों की हुई गिरफ्तारी
Mothers become the biggest hope for organ donation : पांच साल में 131 मांओं ने बच्चों को दिया नया जीवन
CG News : अब घर बैठे ले सकेंगे 27 सेवाओं का लाभ, Deputy CM अरूण साव कल नवगठित 4 नगर पालिकाओं में “मोर संगवारी” योजना का करेंगे विस्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?