CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साली के चक्कर में चली गई जीजा की जान, परिवार ने खो दिया दामाद, साली के लिए जीजा ने उठाई आवाज तो उसे उतार दिया मौत के घाट

साली के चक्कर में चली गई जीजा की जान, परिवार ने खो दिया दामाद, साली के लिए जीजा ने उठाई आवाज तो उसे उतार दिया मौत के घाट

By Newsdesk Admin
24/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। एक साली के लिए जीजा ने आवाज उठाई तो आरोपी ने उसे ही मौत के घाट उतार दिया। दो दिन बाद हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां साली के प्यार में आरोपी ने जीजा की हत्या कर दी। यह मामला एमपी के शहडोल जिले का है। कुछ दिनों से मृतक राकेश पनिका लापता था जिसे लेकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, आखिरकार पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर लिया।दरअसल, पुलिस को सूचना मिली की शहडोल में एक अज्ञात शव झाड़ियों के बीच में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और फिर उसकी शिनाख्त की गई।

शव की पहचान राकेश पनिका के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि राकेश पनिका की साली को युवराज साहू नाम का युवक तंग करता था, इतना ही नहीं वह राकेश पनिका की साली के साथ लगातार शादी का दवाब भी बना रहा था। इसे लेकर राकेश ने विरोध जताया। जिसके बाद राकेश और युवराज के बीच इसे लेकर विवाद भी हुआ। विवाद के बाद युवराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर राकेश को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। एक दिन जैसे ही आरोपी को मौका मिला, उसने राकेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया। दो दिनों तक राकेश का कुछ भी पता नहीं चला। इस बीच पुलिस को अज्ञात शव पाए जाने की सूचना मिली। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया और हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, वह न्याय की मांग करते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

Bar Navapara Wildlife Crime : अवैध शिकार पर शिकंजा, बारनवापारा से एक आरोपी गिरफ्तार
साड़ी में आग पकड़ने से बुरी तरह झुलसी महिला 🛑 सुपेला भिलाई की ऑटो पार्ट्स दुकान में शार्ट सर्किट से आग, सबकुछ खाक
CG Weather Update : आज से बदलेगा मौसम अपना मिजाज, अंधड़ के साथ ओले, बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी
येशू-येशू वाले स्व घोषित पादरी बजिंदर को उम्रकैद, यौन उत्पीड़न केस में 7 साल बाद इंसाफ
Road Accident : शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, कार्ड बांटकर लौट रहे चाचा भतीजे की सड़क किनारे मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UPI Mobile Recharge Charges
UPI Mobile Recharge Charges : ₹3,500 के मोबाइल रिचार्ज पर UPI चार्ज नहीं, ग्राहक को देनी होगी सिर्फ प्लान की कीमत

UPI Mobile Recharge Charges : मोबाइल रिचार्ज जैसे…

बलौदाबाजार में 28 हाथियों का डेरा, 10 से ज्यादा गांवों में अलर्ट; धान की फसल को नुकसान

बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वन परिक्षेत्र में 28…

UPI MDR New Rules 2026
UPI MDR New Rules 2026 : 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट के नए नियम, 2,000 रुपये तक लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR

UPI MDR New Rules 2026 : कैपिटल मार्केट…

दिशा सालियान मामले की जांच संभालेंगी CBI अधिकारी सीमा पाहुजा, कई चर्चित मामलों का रहा है अनुभव

दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच…

वीरता पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों को आजीवन रेल यात्रा की सुविधा, 1 नवंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग

रक्षा मंत्रालय ने सेना, नौसेना और वायुसेना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?