CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Rapido Rider Crime : बैंक जा रही महिला से रैपिडो राइडर की ठगी

Raipur Rapido Rider Crime : बैंक जा रही महिला से रैपिडो राइडर की ठगी

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
Raipur Rapido Rider Crime
Raipur Rapido Rider Crime

सीजी भास्कर, 24 जुलाई। राजधानी रायपुर में रैपिडो बाइक राइडर महिला का हैंडबैग लेकर फरार हो गया, जिसमें 56 हजार रुपए कैश, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। बताया जा रहा है कि राइडर महिला को तय स्थान पर छोड़ने के बाद उसका हैंडबैग वापस किए बिना मौके से फरार हो गया। (Raipur Rapido Rider Crime)

Contents
  • रैपिडो राइडर से पहले से थी पहचान : Raipur Rapido Rider Crime
  • बारिश का फायदा उठाकर हैंडबैग लेकर फरार हुआ
  • आरोपी की तलाश तेज : Raipur Rapido Rider Crime

जांच में सामने आया कि पीड़ित महिला की राइडर से पहले ही जान पहचान थी और वह बैंक जाने के लिए कॉल कर राइडर को बुलाई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश जुट गई है। घटना गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह स्थित एयू बैंक के सामने की है।

यह भी पढ़ें : इस राज्य में बंद होगी Ola, Uber और Rapido की सर्विस, हाई कोर्ट ने बताई वजह

 

रैपिडो राइडर से पहले से थी पहचान : Raipur Rapido Rider Crime

पुलिस के मुताबिक, टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द की रहने वाली महिला निजी काम से आने-जाने के लिए अक्सर रैपिडो बाइक सेवा का इस्तेमाल करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान रैपिडो राइडर भीमगज उर्फ विक्की से हो गई थी। 22 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे महिला ने विक्की को फोन कर बोरियाखुर्द से फाफाडीह स्थित एयू बैंक जाने के लिए बुलाया।
यह भी पढ़ें : SIA Investigation : धमतरी के एटीएम से निकले 3.20 करोड़ रुपये, विदेशी डेबिट कार्ड से 3200 ट्रांजैक्शन के बाद जांच तेज
Raipur Rapido Rider Crime
Raipur Rapido Rider Crime : बैंक जा रही महिला से रैपिडो राइडर की ठगी

बारिश का फायदा उठाकर हैंडबैग लेकर फरार हुआ

यह भी पढ़ें : Train Theft : समता एक्सप्रेस में महिला का हैंडबैग गायब, 9 लाख के जेवर-नकदी चोरी

बारिश होने के कारण महिला ने अपना हैंडबैग सुरक्षित रखने के लिए रैपिडो चालक के पिट्ठू बैग में रखवा दिया। करीब दोपहर 1:30 बजे चालक ने महिला को फाफाडीह स्थित एयू बैंक के सामने डागा पेट्रोल पंप के पास उतार दिया। इसके बाद उसने हैंडबैग वापस नहीं किया और बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

महिला ने आवाज लगाई और उसका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी नहीं रुका। उसने बताया कि बैग में Motorola Moto G45 5G मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक और 56 हजार रुपए नकद रखे थे। बैग में रखे सामान की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है।

घटना के बाद महिला ने अपने पिता और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी और टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी रैपिडो चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : Cyber Fraud Case  : 8.65 करोड़ की साइबर ठगी का फरार आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

आरोपी की तलाश तेज : Raipur Rapido Rider Crime

महिला की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रैपिडो चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :Police Negligence : कोतवाली से फरार हुई चोरी की आरोपी महिला, लापरवाही पर 3 आरक्षक सस्पेंड

 

ख़बरें और भी हैं : Absconding Accused : फरार अपराधियों की अब खैर नहीं, बैंक खाते सीज से लेकर नेटग्रिड तक होगी निगरानी

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’
शराब तस्कर से 40 हजार लेने पर दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड
Vaishali Nagar Water Initiative: वैशाली नगर में लगेगी मिनरल वाटर फैक्ट्री, “Rikesh Sen MLA” ब्रांड नाम से होगा वितरण
डॉक्टर रमन सिंह से युवाओं की भागीदारी राजनीति में और बढ़ाए जाने दक्ष वैद्य ने की मांग, छात्र छात्राओं और युवाओं के हित में की सार्थक चर्चा
शराब सप्लायर का आतंक, कांस्टेबल को कार से कुचला, हुई मौत, पुलिस मौके पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?