CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rapido Bike Taxi चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लिया अहम फैसला

Rapido Bike Taxi चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लिया अहम फैसला

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है। इसी के तहत यह अनूठा अभियान चलाया जा रहा है, जो ‘हर नागरिक एक रक्षक’ की भावना को मजबूती देगा। प्रशिक्षण के बाद रैपिडो कैप्टन सिर्फ सवारी नहीं पहुंचाएंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाने में भी सक्षम होंगे।

Contents
  • क्यों है यह प्रशिक्षण जरूरी?
  • क्या सिखाया जाएगा प्रशिक्षण में?

क्यों है यह प्रशिक्षण जरूरी?

भारत में हर साल 1.5 लाख से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाते हैं. यानी हर दिन औसतन 400 से ज्यादा मौतें, जिनमें से कई सिर्फ इसलिए होती हैं क्योंकि समय रहते उन्हें प्राथमिक इलाज नहीं मिल पाता। रैपिडो बाइक चालकों की गिनती हजारों में है और ये हर रोज सड़कों पर रहते हैं। ऐसे में यह प्रशिक्षण उन्हें आपातकालीन स्थिति में “पहला मददगार” बना देगा।

क्या सिखाया जाएगा प्रशिक्षण में?

CPR कैसे देना है

ब्लीडिंग कंट्रोल यानी खून बहने से कैसे रोका जाए

फर्स्ट एड किट का सही इस्तेमाल

इमरजेंसी नंबर और प्रक्रिया की जानकारी

सड़क सुरक्षा के जरूरी उपाय

इस अभियान का संचालन सोसाइटी ऑफ एक्यूट केयर, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसिन (SACTEM) और रैपिडो मिलकर कर रहे हैं। सेक्टम के फाउंडर डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने बताया कि यह मिशन “एक दिन, एक राष्ट्र, एक लक्ष्य” के संकल्प के साथ शुरू किया जा रहा है, जो न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि देशभर में सड़क सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इससे पहले योगी सरकार स्कूलों और पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में भी CPR का प्रशिक्षण दे चुकी है। अब रैपिडो कैप्टन जैसे “सड़क के सिपाही” तैयार कर सरकार यह दिखा रही है कि हर नागरिक को जागरूक और सक्षम बनाकर हजारों जिंदगियां बचाई जा सकती है।

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए अब आम नागरिकों को भी जीवन रक्षक बना रही है। इस कड़ी में राजधानी लखनऊ में 27 मई को विश्व इमरजेंसी मेडिसिन दिवस के अवसर पर रैपिडो बाइक टैक्सी के 1200 चालकों को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) और फर्स्ट एड यानी प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मेदांता हॉस्पिटल (शहीद पथ) में आयोजित होगा। जिसमें देश के 16 राज्यों से आए डॉक्टर्स और विशेषज्ञ भाग लेंगे।

Major changes in Raipur Municipal Corporation : कई अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए
Kanpur Student Suicide: 97% लाने वाला सिटी टॉपर रौनक ट्रेन के आगे कूद गया, मां की चीखें सुनकर सहमे लोग
IND vs AUS: ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता…’ सेमीफाइनल जीत के बाद आलोचकों पर भड़के गौतम गंभीर..
हाऊसिंग बोर्ड में मूलभूत सुविधाएं, जवाहर नगर में PHC, कुरूद-कचांदुर-कोहका में सीसी रोड और नाली, विधानसभा में विधायक रिकेश सेन की याचिका पर गंभीरता से विचार
Beating Mother-Daughter Video : मां को डंडे से पीटा…नाबालिग बेटी को बाल पकड़कर घसीटा…देखें हैरान करने वाला Video…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Naxal Dump Recovered : कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी

Kanker Naxal Dump Recovered

Raigarh Steel Plant Environmental Violation : प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा

Raigarh Steel Plant Environmental Violation

Raigarh Bridge Accident : रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पुल से गिरकर युवक की मौत

Raigarh Bridge Accident

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स

Rishabh Pant Delhi Capitals Trade

Tata Electronics Data Leak : बड़ा साइबर अटैक, Apple-Tesla से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए

Tata Electronics Data Leak

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?