CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नाले में मिली भाजपा नेता के बेटे की लाश, पत्नी बच्चों‌ को छोड़ कार की लॉक, रात भर खोजते रहे लोग, हत्या या हादसा सवालों में उलझी पुलिस

नाले में मिली भाजपा नेता के बेटे की लाश, पत्नी बच्चों‌ को छोड़ कार की लॉक, रात भर खोजते रहे लोग, हत्या या हादसा सवालों में उलझी पुलिस

By Newsdesk Admin
16/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। कार से परिवार समेत शादी समारोह से पत्नी-बच्चों को फ्लैट तक छोड़ने के बाद वह रात भर घर के भीतर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन शव नाले में मिला। पैंट की जेब से कार की चाबी और मोबाइल था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यूपी के मेरठ में भाजपा नेता के बेटे का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार की रात वह परिवार के साथ किसी शादी समारोह में गए थे। पत्नी और बच्चों को उन्होंने फ्लैट तक छोड़ दिया था, जबकि वह कार में नीचे बैठे थे। इसके बाद वह फ्लैट में नहीं पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के गंगानगर क्षेत्र अंतर्गत रक्षापुरम निवासी यशपाल सिंह भाजपा की महानगर कार्यकारिणी में सदस्य हैं। वे प्रॉपर्टी का भी काम करते हैं। उनके बेटे अमन तोमर गंगा नगर स्थित गंगाधाम कालोनी में बने फ्लैट में रहते थे। अमन ठेकेदारी करते थे। शनिवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ कार से किसी शादी समारोह में गए थे। रात में वहां से लौटने के बाद उन्होंने पिता को रक्षापुरम छोड़ दिया। इसके बाद अपने फ्लैट की ओर लौटे। बाहर ही पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया। परिवार अंदर चला गया लेकिन अमन कार में ही बैठे रहे। इसके बाद वे पूरी रात घर नहीं पहुंचे। फोन करने पर उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था। कार फ्लैट के नीचे ही खड़ी थी, लॉक भी थी। दोस्त भी अमन की खोजबीन में लगे हुए थे। इसके बावजूद उनका पता नहीं चल पा रहा था अगले दिन रविवार की दोपहर बाद फ्लैट से चंद कदम की दूरी पर नाले में अमन का शव देखा गया। शोर मचने पर अमन के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव अमन का ही था। मोबाइल में पानी जाने के कारण वह बंद हो गया था। थाना गंगानगर पुलिस टीम और एसपी देहात राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि अमन की किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसा और हत्या दोनों एंगल पर मामले की जांच कर रही है।

Saudi Arabia Drug Trafficking Case : पाकिस्तानियों पर सऊदी का बड़ा एक्शन, उमराह पर गईं 3 बुजुर्ग महिलाओं को 25-25 साल की सजा, जानें पूरा मामला…
यूपी में सपा के बागी विधायकों पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला!
20 साल बाद खूनी बदला, दो सगे भाइयों ने किसान की हत्या कर इंस्टाग्राम पर दी धमकी
Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों पर कार्रवाई के मूड में विभाग, ACS एस सिद्धार्थ ने जारी कर दिया ऑर्डर
Raigarh Sanitation Protest : कांग्रेस का हल्ला बोल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR
Cold Drink Rape Case: बिल्डर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, 4 पर FIR

बिलासपुर में एक युवती की शिकायत पर पुलिस…

Malaria Outbreak : मलेरिया से घिरा अचानकमार! गांव-गांव पहुंचीं मेडिकल टीमें, प्रशासन अलर्ट
Malaria Outbreak : मलेरिया से घिरा अचानकमार! गांव-गांव पहुंचीं मेडिकल टीमें, प्रशासन अलर्ट

अचानकमार टाइगर रिजर्व (Malaria Outbreak) क्षेत्र के कई…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन, चरणबद्ध अभियान का ऐलान

Chhattisgarh Congress Protest :जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव…

General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर
General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर

बिलासपुर रेल मंडल में जनरल टिकट (General Ticket)…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : फ्रेंडशिप डे पर बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट!

Chhattisgarh Rain Alert:मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?