CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर चोरी छिपे घुसने की कोशिश में दुर्ग छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर चोरी छिपे घुसने की कोशिश में दुर्ग छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक अज्ञात व्यक्ति के अवैध रूप से घुसने की घटना सामने आई है। पकड़ा गया युवक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला का निवासी है।

Contents
  • सलमान खान को इस साल की शुरुआत में मिली धमकी
  • सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा
एक्टर सलमान खान का घर

मिली जानकारी के अनुसार 20 मई की शाम करीब 7:15 बजे एक शख्स सुरक्षा को चकमा देकर अपार्टमेंट के अंदर दाखिल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शख्स को हिरासत में ले लिया।

पुलिस जांच के बाद आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ का निवासी है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि उसने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश क्यों की?

पुलिस के अनुसार, आरोपी सिंह को सबसे पहले सुबह 9:45 बजे के आसपास बांद्रा में एक्टर के घर के आसपास घूमते देखा गया था। सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी ने उसे वहा से जाने के लिए कहा। इससे नाराज होकर शख्स ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंक दिया और उसे तोड़ दिया।

उसी दिन शाम को, आरोपी उसी इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार में गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गया। हालांकि, उसे फिर से पुलिस ने रोक लिया और उसे बांद्रा पुलिस को सौंप दिया।

सलमान खान को इस साल की शुरुआत में मिली धमकी

गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सलमान खान पहले से ही सुरक्षा संबंधी खतरों का सामना कर रहे हैं। पिछले महीने वर्ली ट्रैफिक विभाग के वॉट्सएप नंबर पर अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

धमकी में न केवल उनके घर में घुसकर हत्या करने की बात थी, बल्कि उनकी कार में बम लगाने की बात भी लिखी गई थी। मामले की जांच में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धमकी देने वाले आरोपी को पकड़ लिया।

तब इस आरोपी की पहचान मयंक पांड्या के रूप में हुई, जो गुजरात के वडोदरा जिले का निवासी और मानसिक रोगी है।

सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा पहले से ही कई बार खतरे में पड़ चुकी है। 2023 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

14 अप्रैल 2024 को उनके घर पर फायरिंग की घटना भी हो चुकी है। ऐसे में एक अनजान व्यक्ति का उनके घर में घुसना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोग इस घटना से खासे परेशान हैं और अभिनेता की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Marine Drive Parking Fee : मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क शुरू, वॉकर्स में बढ़ी नाराजगी
Echo of dowry death in Gaurela : कुएं में मिली लाश, पति पर केस दर्ज
UPSC Result: योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 9 जिलों के 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा
बिलासपुर में 6 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क:भारी वाहनों से जर्जर हो गई थी, MLA की पहल पर कोलवाशरी कंपनी ने दिया फंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

केरल स्कूलों में विवाद: देश के सबसे साक्षर राज्य में धार्मिक कट्टरता का साया?

30/06/2025
देश-दुनिया

कांग्रेस ने बना ली यूपी चुनाव 2027 की रणनीति, इन नेताओं को मिल सकता है टिकट

26/05/2025
छत्तीसगढ़राज्यरोजगारसामाजिक

CG News : संगवारी फाउंडेशन द्वारा गोगांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण सम्पन्न

28/03/2025
Airport Navigation System Fails
छत्तीसगढ़

Airport Navigation System Fails : आकाशीय बिजली ने मचाई अफरा-तफरी, रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम आज भी फेल

11/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?