सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने (DA Increase) आई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों को कुल 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। इस फैसले से त्योहार के दौरान कर्मचारियों को आर्थिक मदद मिलेगी।

महंगाई भत्ते में ऐसे होगी बढ़ोतरी DA Increase
घोषणा के मुताबिक, कर्मचारियों को 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही पिछली बार का 1 प्रतिशत बकाया भी शामिल है। इस तरह कुल 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें…Mangal Bhawan Rent : मंगल भवन का किराया 5 से बढ़ाकर 12 हजार रुपये, भाजयुमो ने की कमी की मांग
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये
सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 10 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि देने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, महंगाई भत्ते और अतिरिक्त सहायता की राशि महीने की पहली तारीख को कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
दिवाली से पहले मिलेगी आर्थिक राहत
राज्य सरकार का कहना है कि इस फैसले से महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत मिलेगी। त्योहार से पहले अतिरिक्त राशि मिलने से कर्मचारी दिवाली की तैयारियां बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
खबरें और भी हैं…Ola Electric Notice Chhattisgarh : 3,000 गाड़ियां पंजीयन के इंतजार में! सब्सिडी अटकी, परिवहन विभाग ने कंपनी को थमाया नोटिस



