CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देश के इतिहास में तीसरी बार उप राष्ट्रपति पद के लिए होंगे मध्यावधि चुनाव, पूरे पांच कार्यकाल

देश के इतिहास में तीसरी बार उप राष्ट्रपति पद के लिए होंगे मध्यावधि चुनाव, पूरे पांच कार्यकाल

By Newsdesk Admin
19/08/2025
Share
Vice President Election India
Vice President Election India

सीजी भास्कर, 19 अगस्त । जगदीप धनखड़ से पहले कार्यकाल के बीच में पद छोड़ने वाले पहले उपराष्ट्रपति वीवी गिरि और दूसरे आर वेंकटरमन थे। दोनों ने राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने के लिए कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दे दिया था।

Contents
  • कैसे होता है उप राष्ट्रपति का चुनाव
  • उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की टाइमलाइन
  • जीत के गणित में एडीए का पलड़ा भारी
  • उम्मीदवार के लिए योग्यता
  • चुनाव आयोग की भूमिका
  • उपराष्ट्रपति का कार्यकाल और भूमिका
  • अगर कोई उम्मीदवार निर्विरोध चुना जाए तो?
  • क्यों है उपराष्ट्रपति का चुनाव खास?

उनके स्थान पर क्रमशः गोपाल स्वरूप पाठक और शंकर दयाल शर्मा उपराष्ट्रपति बने थे। पाठक अगस्त 1969 से लेकर अगस्त 1974 तक उपराष्ट्रपति रहे। वहीं डाक्टर शंकर दयाल शर्मा अगस्त 1987 में उपराष्ट्रपति बने थे।

11 अगस्त, 2022 को एम वेंकैया नायडू की जगह पदभार ग्रहण करने वाले जगदीप धनखड़ के पांच साल के कार्यकाल में अभी दो साल और बाकी थे।

हालांकि, उनके उत्तराधिकारी का चुनाव केवल शेष अवधि के लिए नहीं होगा। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से पूरे पांच साल का होगा।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक अहम पड़ाव है।

इस बार का चुनाव महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि नए राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं। दिल्ली की राजनीति से लेकर संसद तक यह चुनाव नीतिगत और रणनीतिक फैसलों पर असर डाल सकता है।

कैसे होता है उप राष्ट्रपति का चुनाव

संविधान के अनुच्छेद 66 के मुताबिक, उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्यों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से किया जाता है।

इस प्रक्रिया में मतदाता वरीयता क्रम में उम्मीदवारों को रैंक करते हैं। लोक सभा या राज्य सभा के महासचिव को चक्रीय आधार पर रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

निर्वाचक मंडल में शामिल होते हैं

– लोकसभा के निर्वाचित सदस्य

– राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य

– चुनाव में राज्य विधानसभा के सदस्य शामिल नहीं होते।

वोटिंग प्रक्रिया कैसी होती है?

– चुनाव गोपनीय मतदाता प्रणाली के तहत किया जाता है।

– यह अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर होता है।

– प्राथमिकता वोटिंग का उपयोग किया जाता है- यानी सांसद अपनी पसंद के अनुसार उम्मीदवारों की प्राथमिकता तय करते हैं (1, 2, 3…)।

चुनाव का फार्मूला

प्रत्येक सांसद उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में रैंक करता है, और सभी वोटों का भार समान होता है।

जीतने के लिए एक उम्मीदवार को एक कोटा प्राप्त करना होता है, जिसकी गणना (कुल वैध वोट ÷ 2) + 1 के रूप में की जाती है। यदि पहले दौर में कोई भी उम्मीदवार कोटा पार नहीं कर पाता है, तो सबसे कम प्रथम वरीयता वाले वोट पाने वाले उम्मीदवार को हटा दिया जाता है, और उन मतपत्रों से द्वितीय वरीयता वाले को वोट स्थानांतरित कर दिए जाते हैं। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहती है जब तक कि कोई एक उम्मीदवार कोटा हासिल नहीं कर लेता।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की टाइमलाइन

– चुनाव अधिसूचना: 7 अगस्त 2025

– नामांकन दाखिल की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025

– नामांकन पत्रों की जांच: 23 अगस्त 2025

– नाम वापस लेने की आखिरी तारीख: 26 अगस्त 2025

– वोटिंग और परिणाम घोषित करने की तारीख: 9 सितंबर 2025

जीत के गणित में एडीए का पलड़ा भारी

– वर्तमान में लोकसभा में 543 और राज्यसभा में 245 सदस्य हैं (233 निर्वाचित + 12 मनोनीत).

– दोनों सदनों में वर्तमान संयुक्त संख्या 788 है, जिसमें छह रिक्तियां भी शामिल हैं।

– कुल 782 सांसद मतदान में हिस्सा लेंगे

– किसी भी उम्मीदवार को जीतने के लिए 391 या उससे अधिक वैध वोट चाहिए। 

– एनडीए के पास लोकसभा में 293 और राज्यसभा में 129 वोट हैं।

– एनडीए के पास लगभग 422 वोटों का समर्थन है, जिससे वह बहुमत में है।

उम्मीदवार के लिए योग्यता

संविधान के अनुच्छेद 66 के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए जरूरी है:

– वह भारत का नागरिक हो

– उसकी आयु कम से कम 35 वर्ष हो

– वह राज्यसभा के सदस्य बनने के योग्य हो

– उसके खिलाफ कोई आपराधिक दोष सिद्ध न हो

– नामांकन के लिए उसे कम से कम 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक की आवश्यकता होती है, जो संसद सदस्य हों।

चुनाव आयोग की भूमिका

पूरे चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी भारत का चुनाव आयोग करता है। यह आयोग अधिसूचना जारी करता है, नामांकन की जांच करता है और चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करता है। मतदान संसद भवन परिसर में ही कराया जाता है।

उपराष्ट्रपति का कार्यकाल और भूमिका

-उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है।

– वह भारत के राज्यसभा का सभापति होता है।

-राष्ट्रपति के न रहने की स्थिति में उपराष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका भी निभाता है।

अगर कोई उम्मीदवार निर्विरोध चुना जाए तो?

अगर केवल एक ही उम्मीदवार वैध रूप से नामांकन दाखिल करता है और बाकी सभी नामांकन खारिज या वापस ले लिए जाते हैं, तो उसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाता है और मतदान की जरूरत नहीं पड़ती। 

क्यों है उपराष्ट्रपति का चुनाव खास?

दरअसल, यह न केवल संवैधानिक प्रक्रिया है बल्कि राजनीतिक समीकरणों की भी परीक्षा होती है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों अपने उम्मीदवार खड़े कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करते हैं।

टेबल –

देश में अब तक 14 उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति          कार्यकाल

1. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, 13 मई 1952- 12 मई 1962

2. डाक्टर जाकिर हुसैन, 13 मई 1962- 12 मई 1967

3. वीवी गिरी,  13 मई 1967- 3 मई 1969

4. गोपाल स्वरूप पाठक, 31 अगस्त 1969- 30 अगस्त 1974

5. बीडी जट्टी,  31 अगस्त 1974- 30 अगस्त 1979

6. मोहम्मद हिदायतुल्ला,   31 अगस्त 1979- 31 अगस्त 1984

7. आर वेंकटरमण,   31 अगस्त 1984-24 जुलाई 1987

8. शंकर दयाल शर्मा,  3 सितंबर 1987- 24 जुलाई 1992 

9. केआर नारायणन,  21 अगस्त 1992- 24 जुलाई 1997

10. कृष्णकांत,  21 अगस्त 1997- 27 जुलाई 2002

11. भैरों सिंह शेखावत,  19 अगस्त 2002- 21 जुलाई 2007

12. मोहम्मद हामिद अंसारी,    11 अगस्त 2007- 10 अगस्त 2017

13. एम वेंकैया नायडू,   11 अगस्त 2017- 10 अगस्त 2022

14. जगदीप धनखड़,    11 अगस्त 2022- 21 जुलाई 2025

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन
अब दीघा से दीदार गंज तक भर सकेंगे फर्राटा, इस तारीख को CM करने जा रहे लोकार्पण
पाक नागरिकों के वीजा पर रोक, पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम, एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश, CCS मीटिंग में कई बड़े फैसले
वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने भी तोड़ा दम
Maoist Violence Victims : जस्टिस सुदर्शन रेड्डी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के माओवादी हिंसा के पीड़ितों ने खोला मोर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?