CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आम आदमी पार्टी विधायक की गोली लगने से मौत, पिस्टल साफ करने के दौरान मिसफायर, लुधियाना वेस्ट MLA की मौत से क्षेत्र में मातम

आम आदमी पार्टी विधायक की गोली लगने से मौत, पिस्टल साफ करने के दौरान मिसफायर, लुधियाना वेस्ट MLA की मौत से क्षेत्र में मातम

By Newsdesk Admin
11/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जनवरी। पंजाब में AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से कल रात मौत हो गई। गुरप्रीत बस्सी गोगी लुधियाना वेस्ट के विधायक थे। कल देर रात लाइसेंसी पिस्टल साफ करते समय अचानक फायर हुआ। गोली सिर को चीरती हुई बाहर निकल गई। परिजन और सुरक्षा कर्मी उन्हें तुरंत लुधियाना के दयानंद मेडिकल अस्पताल (DMC) लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे पंजाब को सदमे में डाल दिया है।

आपको बता दें कि गुरप्रीत बस्सी शुक्रवार को दिन भर कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। बस्सी बुड्ढा दरिया पर राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से मिले। साथ ही कई दूसरे कार्यक्रमों में भी शिरकत की। घर लौटने के बाद उन्होंने अपने नौकर से खाना बनवाया। रात करीब 12 बजे उनके कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। पत्नी सुखचैन कौर, बेटा और नौकर कमरे में पहुंचे तो गोगी खून से लथपथ जमीन पर गिरे मिले। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

लुधियाना ADCP जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि गोगी अपना पिस्टल साफ कर रहे थे। इस दौरान पिस्टल मिसफायर हो गई। पिस्टल 25 बोर का था और इससे एक ही गोली चली। गोगी ने रूटीन के मुताबिक खाना खाया था। पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिवार को सौंप दिया गया है। घटना के पुलिस के आला अफसर और डीसी जितेंद्र जोरवाल ने घटना स्थल का मुआयना किया।

गौरतलब हो कि बस्सी कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को हराकर विधायक बने थे। बस्सी 23 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे। इस दौरान बस्सी नगर निगम में तीन बार पार्षद भी बने। AAP में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के लिए कई अहम योगदान दिए।

गुरप्रीत बस्सी 2022 के विधानसभा चुनाव में उस समय चर्चा में आए थे जब वह 1990 मॉडल के प्रिया स्कूटर पर नामांकन भरने के लिए पहुंचे थे। यह स्कूटर उनकी मां ने उन्हें दिया था। बस्सी इस स्कूटर को लक्की मानते थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP नेताओं ने गोगी की मौत को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया है। गुरप्रीत बस्सी की मौत से पंजाब की राजनीति में सवालों का दौर शुरू हो गया है। उनके समर्थक और परिवार वाले इस घटना से गहरे सदमे में हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और कई अन्य नेता उनके घर पहुंचे हैं।

Salman Akshay Combo: स्क्रीन पर कभी करिश्मा, कभी कन्फ्यूजन—दो सुपरस्टार्स की साथ काम करने की असली कहानी
भारत-पाक तनाव के बीच उदित राज का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई पर…’
आचार्य प्रमोद कृष्णम के समर्थन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दे दिया ये बड़ा बयान
मुजफ्फरपुर: फर्जी नंबर फ्लेट की गाड़ी लेकर घूम रहे थे थानाध्यक्ष, 1 साल बाद असली मालिक से हुआ सामना, फिर…
जरूरी खबर : फिल्टर प्लांट में लीकेज, मेंटेनेंस के लिए शटडाउन, भिलाई और रिसाली क्षेत्र में 3 दिनों तक वाटर सप्लाई बाधित, 18 को पानी स्टोर कर लें प्रभावित क्षेत्र के लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी

(Chhattisgarh Urban Development Projects)

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच

Dongargarh Parikrama Path Project

Major changes in Raipur Municipal Corporation : कई अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए

Major changes in Raipur Municipal Corporation

Gold Silver Price Drop : ग्राहकों को बड़ी राहत; निवेशकों की बढ़ी सतर्कता

Gold Silver Price Drop

Father Kills Self With Kids : पारिवारिक कलह के बीच दर्दनाक घटना

Father Kills Self With Kids

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?