CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत ने ठुकराया कश्मीर पर मध्यस्थता का प्रस्ताव, कहा- सिर्फ PoK लौटाने पर पाकिस्तान से होगी बात

भारत ने ठुकराया कश्मीर पर मध्यस्थता का प्रस्ताव, कहा- सिर्फ PoK लौटाने पर पाकिस्तान से होगी बात

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर 11 मई भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर भले ही संघर्ष विराम हो चुका है लेकिन कूटनीतिक जंग अब भी जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम का स्वागत किया, साथ ही कश्मीर के ‘हजारों साल’ पुराने मुद्दे पर मध्यस्थता का भी ऑफर भी दे दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका के इस ऑफर का स्वागत किया, जबकि भारत ने इस तरह की किसी भी मध्यस्थता के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है.

‘PoK लौटाने पर होगी बात’विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत का साफ कहना है कि कश्मीर के मुद्दे पर हमारा रुख साफ है और किसी भी तीसरे पक्ष की दखल स्वीकार नहीं है. पाकिस्तान अगर आतंकियों को सौंपना चाहता है, तो बातचीत के दरवाजे जरूर खुले हैं. साथ ही भारत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस करने के मुद्दे पर बातचीत की जा सकती है. इसके अलावा किसी अन्य मुद्दे पर बातचीत की गुंजाइश नहीं है और न ही हम किसी की मध्यस्थता चाहते हैं.इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वह कश्मीर विवाद का समाधान खोजने के लिए दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं,

जिसे उन्होंने ‘हज़ार साल’ से चल रहा मुद्दा बता दिया. ट्रंप की यह टिप्पणी उनके उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौता करवाया है.शहबाज ने ऑफर का किया स्वागतट्रंप के इस ऑफर पर पाकिस्तान सरकार ने एक बयान में कहा, ‘हम राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से जम्मू और कश्मीर विवाद के समाधान के लिए प्रयासों का समर्थन करने की इच्छा जताने की भी सराहना करते हैं, यह एक लंबा मुद्दा है जिसका दक्षिण एशिया और उसके बाहर शांति और सुरक्षा पर गहरा असर है.’ इस्लामाबाद ने आगे जोर देकर कहा, ‘सरकार फिर से दोहराती है कि जम्मू और कश्मीर विवाद का कोई भी न्यायसंगत और स्थायी समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के मुताबिक होना चाहिए और कश्मीरी लोगों के मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.

’भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के समझौते के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच व्यापक मुद्दों- जिनमें कश्मीर, जल बंटवारा और अन्य विवादास्पद मामले शामिल हैं, का भी समाधान किया जाना चाहिए.भारत ने शुरू से ही कश्मीर के मुद्दे पर किसी भी तरह की मध्यस्थता को खारिज किया है और भारत का मानना है कि यह दो देशों के बीच का मामला है. लेकिन अब ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए भारत की ओर से यह साफ किया गया है कि कश्मीर बातचीत का मुद्दा ही नहीं है, अब बात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लौटने पर होगी या फिर पाकिस्तान आतंकियों को सौंपे, तब बातचीत की जा सकती है.

Supreme Court Petition : विधायक और उनके भतीजे पर केस दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
सड़क पार कर रहे मासूम को कार ने कुचला:नानी से पैसे लेकर कुल्फी लेने निकला था; इलाज के दौरान तोड़ा दम…
कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम का वायरल वीडियो: सुरक्षा कर्मियों से नाराजगी, धक्का-मुक्की पर फटकार
CG BJP West Bengal Election 2026 : ममता के गढ़ में छत्तीसगढ़ भाजपा का ‘हंटर’!
टिकट के लिए रूपये नहीं थे तो ट्रेन के पहिए के पास बैठकर किया 250 किमी का सफर, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो, घटना दानापुर एक्सप्रेस की S-4 कोच की, AC & W को सौंपा युवक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Business Bill 2026 : कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

Chhattisgarh Business Bill 2026

Chhattisgarh Academic Session 2027-28 : बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर,1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

Chhattisgarh Academic Session 2027-28

Baikunthpur IC Mart Student Suicide : प्रताड़ना से 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान, पुलिस ने मार्ट किया सील

Baikunthpur IC Mart Student Suicide

Kawardha BJP Office Inauguration : चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान, डॉ. रमन सिंह बोले- पद नहीं, संगठन को दें प्राथमिकता

Kawardha BJP Office Inauguration

Vaibhav Suryavanshi : ब्रिस्टल में युवा बल्लेबाज पर टिकी निगाहें, क्या इस बार बल्ले से निकलेगी यादगार पारी

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?