CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑनलाइन ट्रेडिंग, सिर पर कर्ज और सूदखोरों का दबाव, प्रोफेसर ने फिनायल पीकर दे दी जान

ऑनलाइन ट्रेडिंग, सिर पर कर्ज और सूदखोरों का दबाव, प्रोफेसर ने फिनायल पीकर दे दी जान

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर 23 अप्रैल। राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद के मोदी नगर में एक कॉलेज के प्रोफेसर ने सुसाइड कर लिया। इस मामले में प्रोफेसर की पत्नी ने उसी कॉलेज के दो अन्य प्रोफेसर एवं एक चपरासी के खिलाफ शिकायत दी है।

Contents
  • आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
  • वायरल हो रहा 32 सेकंड का वीडियो

आरोप लगाया कि इन लोगों ने मोटी कमाई का झांसा देकर पहले ऑनलाइन ट्रेडिंग में इंवेस्ट कराया और जब पूरा पैसा डूब गया तो आरोपियों ने 30 फीसदी ब्याज पर कर्ज दिया। अब आरोपी इसी कर्ज की वापसी के लिए दबाव बना रहे थे।

इससे परेशान होकर उसके पति ने सुसाइड कर लिया. यह घटना 18 अप्रैल की है.पत्नी की शिकायत पर मोदीनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से चित्रकूट के रहने वाले प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार मिश्रा यहां मुलतानीमल पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। वह यहां अपनी पत्नी आरती और दो बच्चों डुग्गू और ऋषि के साथ आदर्श नगर कॉलोनी में रहते थे।

18 अप्रैल को उन्होंने संदिग्ध परिस्थिति में फिनायल पी लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

इसके बाद प्रोफेसर सुरेंद्र की पत्नी आरती मंगलवार को मोदी नगर थाने पहुंची। उन्होंने अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का अरोप लगाया। इस संबंध में आरती ने इसी कॉलेज के दो प्रोफेसर और एक चपरासी के खिलाफ नामजद शिकायत दी।

बताया कि इन लोगों ने मोटे फायदे का झांसा देकर सुरेंद्र से ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कराया था। वहीं जब पूरा पैसा डूब गया तो आरोपियों ने सुरेंद्र को बहला-फुसलाकर ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज दिया। अब आरोपी इस पैसे की वापसी के लिए दबाव बना रहे थे।

वायरल हो रहा 32 सेकंड का वीडियो

आरती ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि जल्द पैसे नहीं चुकाने पर आरोपी उनके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। लगातार बढ़ते दबाव के चलते ही सुरेंद्र ने 18 अप्रैल को फिनाइल पी लिया था।

इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 32 सेकंड के इस वीडियो में सुरेंद्र खुद सुसाइड की वजह बताते नजर आ रहे हैं।

आरती ने इस मामले में पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि उनका भतीजा शिवम एफआईआर दर्ज कराने के लिए लगातार चक्कर काटे हैं। हालांकि मोदी नगर के एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BSP Iron Theft Case : बैज का बड़ा आरोप, BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस तक जुड़े होने का दावा, CBI-ED जांच की मांग
Extortion Attempt : “मैं इलाके का गुंडा हूं…” कह कर कार रोकी, शराब के लिए मांगे 500 रुपये; मना करने पर चालक को पीटा, कार फोड़ी
India Budget History : जब देश नया-नया आज़ाद हुआ, भारत का पहला बजट, खाली तिजोरी और सबसे बड़ा खर्च सेना पर
ढाई महीने पहले हुई शादी, अब फंदे से लटके मिले पति-पत्नी
आईआईटी बाबा के पास मिला गांजा, जयपुर पुलिस ने दर्ज की FIR

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?