CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्या शादी के 32 साल के बाद बराक ओबामा लेने जा रहे हैं तलाक? पत्नी मिशेल का बयान आया सामने

क्या शादी के 32 साल के बाद बराक ओबामा लेने जा रहे हैं तलाक? पत्नी मिशेल का बयान आया सामने

By Newsdesk Admin
11/04/2025
Share

अमेरिका , 11 अप्रैल 2025 :

Barack Obama-Michelle Obama: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के तलाक की खबरें हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी, लेकिन अब मिशेल ओबामा ने इन अफवाहों पर खुलकर जवाब दिया है. मिशेल ने इन सभी बातों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है. अभिनेत्री सोफिया बुश के पॉडकास्ट ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ में बातचीत के दौरान मिशेल ने साफ कहा कि वे अब अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले रही हैं और अपनी मानसिक और शारीरिक भलाई को प्राथमिकता दे रही हैं.

तलाक की अफवाहें तब और ज्यादा बढ़ गई थीं जब मिशेल ओबामा को कई बड़े सार्वजनिक आयोजनों में बराक ओबामा के साथ नहीं देखा गया जैसे कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह और जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में. इन्हीं बातों के आधार पर लोगों ने अंदाजे लगाने शुरू कर दिए थे. लेकिन मिशेल के हालिया बयान से इन अटकलों पर विराम लग गया है.

मिशेल ओबामा ने कही ये बात

इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए मिशेल ओबामा ने कहा, “लोग यह समझ ही नहीं पाए कि मैं एक समझदार और आत्मनिर्भर महिला हूं, जो अपने फैसले खुद ले सकती है. उन्हें लगा कि अगर मैं कुछ अलग कर रही हूं तो जरूर हमारे रिश्ते में कोई परेशानी है.” उन्होंने आगे कहा, “मैंने वही किया जो मेरे लिए सही था, न कि वह जो लोग या समाज मुझसे उम्मीद कर रहे थे.”

मिशेल ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले ऐसा कदम क्यों नहीं उठाया. उन्होंने कहा कि पहले वह दूसरों की सोच, ज़िम्मेदारियों और समाज की अपेक्षाओं को ज्यादा महत्व देती थीं, लेकिन अब वह अपनी भलाई और खुशी को प्राथमिकता दे रही हैं.

‘मिली खुद के लिए जीने की आजादी’

मिशेल ओबामा ने कहा, “मैंने पहले अपने लिए फैसले नहीं लिए क्योंकि मैं अपनी बेटियों की जिम्मेदारी का बहाना बना लेती थी, लेकिन अब जब मेरी बेटियां बड़ी हो चुकी हैं तो मुझे अपनी जिंदगी की प्राथमिकताएं तय करने की आजादी मिल गई है.”

हालांकि मिशेल कुछ बड़े कार्यक्रमों में दिखाई नहीं दीं, लेकिन वह अब भी पूरी तरह से एक्टिव हैं. वह लड़कियों की शिक्षा जैसे अपने पसंदीदा मुद्दों पर काम कर रही हैं, भाषण दे रही हैं और कई प्रोजेक्ट्स में हिस्सा ले रही हैं. पिछली गर्मियों में मिशेल ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में एक ज़ोरदार भाषण दिया था. इस भाषण में उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन करते हुए लोगों से एकजुट होने की अपील की थी. मिशेल ने कहा था, “उम्मीद फिर से जाग रही है.”

शादी में आई कुछ मुश्किलें

मिशेल ओबामा ने माना कि उनकी शादी में कुछ परेशानियां जरूर आई थीं. अपनी किताब ‘बीकमिंग’ में उन्होंने बताया कि इसकी वजह बराक ओबामा की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं थीं.

व्हाइट हाउस में रहते हुए मिशेल को अक्सर अकेलापन और थकावट महसूस होती थी. बराक और मिशेल की शादी को अब 32 साल हो चुके हैं और अब दोनों मिलकर अपनी ज़िंदगी को एक नए तरीके से संतुलन में ला रहे हैं.

देवेन्द्र सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे ठेकेदार…! लंबे अरसे से कर रहे 89000 करोड़ बकाए की मांग
Congress Organisation Restructuring Meeting: संगठन सृजन अभियान को लेकर दिल्ली में मंथन, भूपेश बघेल और दीपक बैज रहे मौजूद
बंगाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूटा खिड़की का शीशा
कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक से मारपीट-वर्दी फाड़ी
भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, सड़क में गड्ढा बना काल, अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur BEd Student Death : बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी

Raipur BEd Student Death : फिलहाल पुलिस ने…

Bilaspur Jewellery Fraud
Bilaspur Jewellery Fraud : महिला से रास्ता पूछकर रची साजिश, बातों में फंसाकर जेवर लेकर भागे बदमाश

Bilaspur Jewellery Fraud : पुलिस ने लोगों से…

Rani Kapoor Case
Rani Kapoor Case : रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद सुलझने की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर जताया भरोसा

संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी…

Seed Production
Seed Production : धान बीज उत्पादन से किसानों को मिलेगा 3,700 रुपये, 15 तक कराएं पंजीयन

धान बीज उत्पादन (Seed Production) से किसानों की…

PARAS Portal
PARAS Portal : अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा, सीएम साय बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?