CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP News: ’27 साल की है महिला, मनपसंद लड़के से शादी करने का अधिकार’, हाई कोर्ट ने सुरक्षा भी दी

UP News: ’27 साल की है महिला, मनपसंद लड़के से शादी करने का अधिकार’, हाई कोर्ट ने सुरक्षा भी दी

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

19 जून 2025 :

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक वयस्क महिला का अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने के निर्णय का उसके परिवार के विरोध किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की आपत्तियां घृणित हैं. कोर्ट ने कहा कि अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का अधिकार भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन जीने और निजी स्वतंत्रता का अधिकार) के तहत संरक्षित है.

हाई कोर्ट ने 27 साल की महिला को दी सुरक्षा

उक्त टिप्पणी के साथ हाई कोर्ट ने अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने की इच्छुक 27 साल की महिला को सुरक्षा उपलब्ध कराई. महिला को अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने की इच्छा के कारण अपहरण किए जाने की आशंका थी. जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस प्रवीण कुमार गिरि की पीठ ने कहा, “याचिकाकर्ता परिवार ने 27 साल की महिला के अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने के निर्णय पर आपत्ति करना, घृणित है. संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रत्येक वयस्क को यह अधिकार प्राप्त है.”

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसे यह नहीं पता कि याचिकाकर्ताओं- घर की महिलाओं, पिता और भाई का वास्तव में अपहरण करने का इरादा है या नहीं, लेकिन यह मामला एक वृहद सामाजिक मुद्दे (संवैधानिक और सामाजिक नियम कायदे के बीच मूल्यों के अंतर) को परिलक्षित करता है.

कोर्ट ने कहा, “इस तरह के अधिकार के प्रयोग के प्रति सामाजिक और पारिवारिक विरोध, संवैधानिक और सामाजिक नियमों के बीच ‘मूल्यों के अंतर’ को स्पष्ट रूप से चित्रित करता है. जब तक यह अंतर बना रहेगा, इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी.”

पिता और भाई की याचिका पर हुई सुनवाई

कोर्ट महिला (चौथी प्रतिवादी) के पिता और भाई की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें महिला ने मिर्जापुर जिले के चिल्ह थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) (अपहरण), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और अन्य के तहत दर्ज एफआईआर को रद्द करने का अनुरोध किया गया था.

एफआईआर में महिला ने अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने की इच्छा के खिलाफ उसका अपहरण किए जाने की आशंका व्यक्त की है. हालांकि, कोर्ट ने एफआईआर के संबंध में इन याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को महिला के जीवन में या उस व्यक्ति के जीवन में जिससे वह शादी करना चाहती है, किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने से रोका है.

कोर्ट ने 13 जून को दिए अपने आदेश में राज्य सरकार के वकील और महिला को इस मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का समय देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को करने का आदेश दिया.

पाकिस्तान के हमलों की कोशिश पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, ‘सौ बदतमीजियों के बाद शीश काटने…’
Birth day पार्टी बाद बाईक पर रेस लगा रहे 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर भेजे गए अस्पताल
Silver Jubilee Celebration : 25 बरस का होने जा रहा हमारा 36गढ़, जश्न मनाने आएंगे मोदी, देंगे ये सौगातें
Today’s Breaking : मानसून सत्र में NEET को लेकर विपक्ष का हंगामा 🟠 पीएम मोदी बोले – “गला घोंटने का काम किया” 🟢 कल पेश होगा आम बजट
Mahagathbandhan Election Campaign: बिहार चुनाव में कांग्रेस उतारेगी UP संगठन की पूरी टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?