CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Swami Vivekananda Airport accident :स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की सीलिंग से गिरा मजदूर

Swami Vivekananda Airport accident :स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट की सीलिंग से गिरा मजदूर

By Newsdesk Admin
21/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 मई। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग पर मरम्मत कार्य कर रहा एक मजदूर अचानक करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय वेटिंग एरिया में बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। (Swami Vivekananda Airport accident)

Contents
  • इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
  • परिजनों का एयरपोर्ट में हंगामा : Swami Vivekananda Airport accident

काम के दौरान बिगड़ा संतुलन : Swami Vivekananda Airport accident

जानकारी के अनुसार मजदूर सीलिंग पर मरम्मत का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मजदूर यात्रियों के बीच गिरा, जिससे कुछ देर के लिए लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

मिली जानकारी के मुताबिक घायल मजदूर की पहचान कुबेर चंद साहू (32 वर्ष) निवासी जीजामगांव, थाना कुरूद, जिला धमतरी के रूप में हुई है। गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने घटना स्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ऊंचाई पर काम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया गया था। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

परिजनों का एयरपोर्ट में हंगामा : Swami Vivekananda Airport accident

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन एयरपोर्ट पहुंचे। यहां एयरपोर्ट प्रबंधन और पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शव देखने नहीं दिया जा रहा था और अंदर जाने से रोका गया। इसे लेकर एयरपोर्ट परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। परिजनों ने एयरपोर्ट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

अभी NO…’ बोलकर सोने चली गई पत्नी, गुस्साए पति ने 12 बार चाकू से किया वार, दिल दहला देगी मर्डर की कहानी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर
Terror due to bombing at home at midnight : पुरानी रंजिश में परिवार को जान से मारने की धमकी
Expired Paddy Seed Scam Exposed: समिति में खपाने की कोशिश नाकाम, 300 बोरी जब्त
Chardham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, कपाट खुलते ही पहले दिन इतने लोगों ने किए दर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jal Jeevan Mission Payment Protest
Jal Jeevan Mission Payment Protest : लंबित भुगतान को लेकर ठेकेदारों का शक्ति प्रदर्शन, आज नीर भवन का घेराव

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : जल जीवन मिशन भुगतान…

Pear Farming Balrampur : बलरामपुर का शंकरगढ़ बना नाशपाती उत्पादन का हब

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : बलरामपुर जिले का शंकरगढ़…

Aamir Khan Marriage : गौरी स्प्रैट के धर्म परिवर्तन के दावे भ्रामक, आधिकारिक पुष्टि नहीं

Aamir Khan Marriage

Lightning Strike Bilaspur : खेत में धान रोप रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : बिलासपुर जिले में…

Bhilai Waterlogging News : पहली तेज बारिश में डूबी भिलाई, जलभराव ने खोली प्री-मानसून तैयारियों की पोल

सीजी भास्कर, 06 जुलाई : भिलाई में मानसून की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?