सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार और एयरगन लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते (Arms Act) हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हथियार और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर उसे न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

थाना नेवई पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेशन मरोदा ओवरब्रिज के नीचे, शासकीय भांग दुकान के पास एक युवक काले रंग की स्कूटी पर धारदार हथियार और गन लहराकर लोगों में दहशत पैदा (Arms Act) कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।
पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम डावेंद्र नंदेश्वर उर्फ दाउ (20 वर्ष) निवासी बजरंग पारा, स्टेशन मरोदा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे के कवर में रखा एक लंबा धारदार हथियार, एक लोहे की एयरगन और स्कूटी क्रमांक सीजी 07 डीजी 5517 बरामद (Arms Act) किया गया।
यह भी पढ़ें…Ganja Smuggling : जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंची गांजा तस्करी की आरोपी महिला, बाहर से GRP ने दबोचा
आरोपी के खिलाफ थाना नेवई में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
खबरें और भी हैं…Rashtriya Rangoli : कोंडागांव में 200 छात्रों ने बनाई विशाल राष्ट्र मंडला रंगोली, दिया नक्सल मुक्त बस्तर का संदेश


