CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online Betting :  ठाणे में चल रहे सट्टा पैनल का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल व 4 लैपटॉप जब्त

Online Betting :  ठाणे में चल रहे सट्टा पैनल का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल व 4 लैपटॉप जब्त

By Newsdesk Admin
08/10/2026
Share
Online Betting
Online Betting

सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और वैशाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के ठाणे में चल (Online Betting) रहे बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने किराए के एक फ्लैट में दबिश देकर दो अलग-अलग सट्टा-बेटिंग पैनल संचालित कर रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 31 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड, वाई-फाई राउटर सहित अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये के ऑनलाइन लेन-देन का खुलासा हुआ है।

Contents
  • म्यूल खातों की जांच से खुला अंतर्राज्यीय नेटवर्क Online Betting
  • शिफ्ट में काम कर रहे थे आरोपी
  • भिलाई, धमतरी, कांकेर और बिहार के रहने वाले हैं गिरफ्तार युवक
  • उपकरणों की फॉरेंसिक जांच जारी

 

Online Betting
Online Betting

 

यह भी पढ़ें…Illegal Sand Mining : धमतरी में रेत के अवैध कारोबार पर शिकंजा, दो दिन में 15 वाहन जब्त

म्यूल खातों की जांच से खुला अंतर्राज्यीय नेटवर्क Online Betting

वैशाली नगर थाने में दर्ज जुआ और साइबर अपराध के एक मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को संदिग्ध बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली थी। तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने पर पता चला कि दुर्ग, भिलाई और धमतरी क्षेत्र के कुछ युवक ठाणे में फ्लैट किराए पर लेकर सट्टे का पैनल चला रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने ठाणे में छापा मारकर नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।

शिफ्ट में काम कर रहे थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे थे। दोनों पैनलों का संचालन 24 घंटे शिफ्ट के आधार पर किया जा रहा था। पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट्स का इस्तेमाल होता था, जबकि दैनिक हिसाब-किताब ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता था।

 

यह भी पढ़ें…Rashtriya Rangoli : कोंडागांव में 200 छात्रों ने बनाई विशाल राष्ट्र मंडला रंगोली, दिया नक्सल मुक्त बस्तर का संदेश

भिलाई, धमतरी, कांकेर और बिहार के रहने वाले हैं गिरफ्तार युवक

 

पकड़े गए आरोपियों में विष्णु तिवारी (भिलाई), नरेश कन्हाई (भिलाई), अंकित निषाद, नितेश कुमार, दीपक कश्यप, मेहुल निषाद व चेतन ध्रुव (सभी धमतरी), हर्ष वर्धन निषाद (थाना बोरी), भुवन लाल देवांगन (कांकेर) तथा संतोष राम (मधुबनी, बिहार) शामिल हैं।

उपकरणों की फॉरेंसिक जांच जारी

 

जब्त किए गए सभी लैपटॉप और मोबाइल फोनों का फॉरेंसिक विश्लेषण कराया जा रहा है, जिससे सिंडिकेट के मुख्य संचालकों और अन्य बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा सके। दुर्ग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे कमीशन के लालच में आकर अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम या सिम कार्ड किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें। म्यूल अकाउंट के जरिए सट्टा या वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल पाए जाने पर खाताधारकों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं…Ganja Smuggling :  जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंची गांजा तस्करी की आरोपी महिला, बाहर से GRP ने दबोचा

मौत के साए से बाहर निकाले गए लोग, सेना का साहसी हेलीकॉप्टर रेस्क्यू
फर्जी पहचान के सहारे बुकिंग लेता था कैब ड्राइवर, रैश ड्राइविंग का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
परशुराम जयंती पर आज भव्य शोभायात्रा, शाम 5 बजे निकलेगी रैली
Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन
IND Vs ZIM T20 Match : मुकेश के तूफानी झटके से जिम्बाब्वे की टीम हुई धराशाई 🔵 4 विकेट झटक भारत को दिलाई जीत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Truck Fire
Balod Truck Fire : बालोद में आयरन ओर से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर चिटौद गांव…

Bilaspur SP Office
Bilaspur SP Office : बिलासपुर में तैयार हुआ प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा एसपी कार्यालय, 60 कमरों वाले भवन में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा एसपी…

Chhattisgarh Paddy Procurement
Chhattisgarh Paddy Procurement :धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर विचार कर सकती है सरकार, किसानों को मिल रही 13,839 रुपए प्रति एकड़ सहायता

पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि राज्य…

Mungeli Police
Mungeli Police : ऑपरेशन बाज में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार; जुआ खेलते दो आरोपी भी पकड़े

मुंगेली पुलिस ने विशेष अभियान ऑपरेशन बाज के…

GST Assistant Commissioner Bribery Case
GST Assistant Commissioner Bribery Case : कांकेर में GST असिस्टेंट कमिश्नर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, छापे के दौरान नाली में फेंके नोट

GST Assistant Commissioner Bribery Case : एसीबी के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?