सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। सस्ते दाम में सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर (Government Rice) ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को रानीतराई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर लोगों को विश्वास में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था।

यह भी पढ़ें: Ration Scam : सरकारी राशन की कालाबाजारी, 24 क्विंटल चावल के साथ एक गिरफ्तार
आपको बता दें कि ग्राम रेंगाकठोरा निवासी समीर साहू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के समक्ष धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज (Government Rice) कराई थी। शिकायत के आधार पर रानीतराई थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 3(5) और 111 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
यह भी पढ़ें: Cyber Fraud : साइबर ठगी: म्यूल बैंक खाता बेचने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया, जिससे आरोपियों की लोकेशन उत्तर प्रदेश में ट्रेस हुई। न्यायालयीन अनुमति लेकर रानीतराई पुलिस की टीम गाजियाबाद रवाना हुई और इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से आरोपी विश्वजीत मौर्य (29 वर्ष) निवासी रायबरेली, हाल मुकाम इंदिरापुरम, गाजियाबाद को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी राहुल कुमार के साथ मिलकर सोने का बिस्किट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने की बात (Government Rice) स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
खबरें और भी हैं…Kondagaon Crime : कोंडागांव में नाबालिग को घर से ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार


