CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पृथ्वी पैलेस में LIVE बैंड के साथ डेढ़ हजार लोग करेंगे “गरबा” 🟠सेलिब्रिटी भी होंगी शामिल 🔵 जमकर हो रही हैं  तैयारियां, नवरात्रि पर 5 अक्टूबर को “रास उत्सव 2024” में एक्साइटिंग गिफ्ट प्राइजेस के साथ झूम उठेगा दुर्ग भिलाई ✅ देखिए विडियो में झलकियां

पृथ्वी पैलेस में LIVE बैंड के साथ डेढ़ हजार लोग करेंगे “गरबा” 🟠सेलिब्रिटी भी होंगी शामिल 🔵 जमकर हो रही हैं  तैयारियां, नवरात्रि पर 5 अक्टूबर को “रास उत्सव 2024” में एक्साइटिंग गिफ्ट प्राइजेस के साथ झूम उठेगा दुर्ग भिलाई ✅ देखिए विडियो में झलकियां

By Newsdesk Admin
01/10/2024
Share

🟦 रोटरी क्लब आफ भिलाई पिनाकल और पृथ्वी पैलेस का चौथे वर्ष संयुक्त मेगा आयोजन

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। रास-गरबा नृत्य देवी दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच नौ दिवसीय युद्ध को दर्शाने और विजय का प्रतीक माना जाता है, इसमें देवी दुर्गा विजयी हुईं थीं इसलिए नवरात्रि में इस नृत्य साधना से भक्त देवी को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गरबा का मतलब- गर्भ दीप होता है। विशेषज्ञों की मानें तो गरबा नृत्य अलग-अलग तरीके से खेला जाता है। माना जाता है कि वर्षों पहले गुजरात में लोग महिषासुर राक्षस के आतंक से काफी ज्यादा परेशान थे, तब लोगों की परेशानी देखकर ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने माता से मदद की गुहार लगाई। देवताओं के प्रकोप से तब देवी जगदंबा प्रकट हुईं और उन्होंने राक्षस का वध किया, जिसके बाद से हर साल नवरात्रि का पर्व मनाया जाने लगा और लोग जश्न के रूप में नौ दिनों का उपवास करते हैं और माता को प्रसन्न करने के लिए गरबा और डांडिया खेलते हैं। धीरे-धीरे गुजरात का रास गरबा पूरे देश और अब विश्व के अनेक देशों में नवरात्रि के दौरान होता है। दुर्ग भिलाई में रोटरी क्लब आफ भिलाई पिनाकल प्रत्येक नवरात्र में रास उत्सव का आयोजन पिछले कुछ वर्षों से करता आया है जिसकी शहर के आलावा समूचे छत्तीसगढ़ में भी चर्चा होती है।

“रास उत्सव 2024” की झलकियों का विडियो लिंक 👇

https://www.facebook.com/share/v/dMYVhAwWRuAJkt4x/?mibextid=oFDknk

इस बार आयोजन का यह चौथा वर्ष है जिसमें “रास उत्सव 2024” को लेकर पृथ्वी पैलेस में जमकर तैयारियां हो रही हैं। 5 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होने वाले रास उत्सव में इस वर्ष लाईव बैंड परफार्मेंस के बीच लगभग डेढ़ हजार लोग एक साथ गरबा करने और देखने के लिए शामिल होने वाले हैं। आयोजन को लेकर एक ओर की जा रहीं तैयारियां जोरों पर हैं वहीं दूसरी तरफ रास उत्सव में शामिल होने गरबा खेलने वाले युवा अभी से इसके पास ढूंढते दिखाई पड़ रहे हैं।


आयोजन को लेकर रोटरी क्लब आफ भिलाई पिनाकल की प्रेसीडेंट तान्या अग्रवाल ने बताया कि 5 अक्टूबर को होने वाले रास उत्सव में डेढ़ हजार से अधिक लोग द मार्क्स लाईव बैंड की धुन पर गरबा खेलेंगे। रास उत्सव 2024 के पास रोटरी क्लब आफ भिलाई पिनाकल और पृथ्वी पैलेस द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। इस वर्ष रास उत्सव में छत्तीसगढ़ की एक्ट्रेस काजल श्रीवास भी विशेष रूप से शामिल हो रही हैं। रोटरी क्लब प्रेसीडेंट अग्रवाल ने बताया कि पृथ्वी पैलेस में आयोजित रास उत्सव में गरबा के साथ ही लजीज फूड स्टाल भी होंगे। आयोजन में अनेक गेस्ट प्राइजेस, एक्साइटिंग गिफ्ट्स भी रखे गए हैं।

छत्तीसगढ़ एक्ट्रेस काजल श्रीवास


आपको बता दें कि काजल छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री में एक बड़े नाम के रूप में उभरी है। काजल के गानों में लाखों करोड़ों व्यूज हैं। छत्तीसगढ़ के युवा कलाकारों के हितों के लिए छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन की स्थापना उन्होंने की है जिसके माध्यम से बहुत से युवाओं को उनकी कला को निखारने और खुद की पहचान को स्थापित करने का अवसर मिला है। छत्तीसगढ़ की CG Queen नाम से मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार काजल श्रीवास भी रास गरबा 2024 में आ रही हैं।

“रास उत्सव 2024” pass के लिए 👇

https://www.facebook.com/share/v/QmmTGryfk31GjatN/?mibextid=oFDknk

CG Breaking 🟧 अब मिड-डे मिल से पहले सरकारी स्कूलों में मिलेगा ब्रेकफास्ट 🟩 कोरबा में 40 हजार बच्चों से होगी शुरुआत, उद्योग मंत्री लखनलाल कल करेंगे योजना की शुरुआत
Diesel Theft : रात के अंधेरे में ट्रकों से उड़ाते थे डीजल, पुलिस ने खोला संगठित गिरोह का राज
Big Breaking : SP ने 8 थानों के TI और 7 ASI का किया तबादला, देखिए सूची कौन कहां गया
Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ
‘थप्पड़बाज’ हुआ वायरल, बीच सड़क महिला को 30 थप्पड़ मारना पड़ा भारी, भाई ने एक पटखनी में किया ढेर..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?