सीजी भास्कर, 1 अगस्त : राजनांदगांव पुलिस ने Rajnandgaon Theft Case का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के दो आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी किए गए सोने के जेवरों की पहचान मिटाने के लिए उन्हें गलाकर डल्ला बना दिया था। पुलिस ने गलाया हुआ सोना, चांदी के आभूषण, सिक्के और नकदी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कौरिनभांठा स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 2.48 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें : Marigold Farming : धान छोड़ गेंदा की खेती से बदली किस्मत, गरियाबंद के किसान ने कमाए 2 लाख रुपये, अब दूसरे भी ले रहे प्रेरणा
कौरिनभांठा के सूने मकान में हुई थी चोरी Rajnandgaon Theft Case
जानकारी के मुताबिक, कौरिनभांठा निवासी उमाशंकर साहू 13 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ नवा रायपुर गए थे। 17 जुलाई की रात लौटने पर घर के मुख्य गेट और अलमारी के ताले टूटे मिले।
चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के और 80 हजार रुपये नकद समेत करीब 2.48 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत बसंतपुर थाना में दर्ज कराई गई थी।
यह भी पढ़ें : BPSC TRE 4 Recruitment : शिक्षकों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ, 30 हजार पदों पर जल्द आएगा नोटिफिकेशन, जानिए कब शुरू होंगे आवेदन
CCTV और तकनीकी जांच से पहुंचे आरोपियों तक
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने शहर के कई CCTV कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई।
जांच में पता चला कि वारदात के बाद आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते महाराष्ट्र भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने नागपुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : Nasha Mukt Yuva Abhiyan : धमतरी आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में होंगे शामिल
नागपुर से गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमाकांत उर्फ रामभाऊ (28) और वाल्सल सातपुटे (26), दोनों निवासी नागपुर के रूप में हुई है।
पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 35 ग्राम गलाया हुआ सोना, तीन जोड़ी चांदी की पायल, 19 चांदी के सिक्के, बिछिया और नकदी बरामद की है।
यह भी पढ़ें : Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ
आदतन अपराधी निकला मुख्य आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रमाकांत उर्फ रामभाऊ के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ बसंतपुर थाना और लालबाग थाना क्षेत्र में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और दूसरी वारदातों में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं : Raipur Love Marriage Case : शादी के बाद युवक की पहचान को लेकर विवाद, युवती ने लगाए धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस जांच में जुटी


