CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ganja seized in Bhilai Dewarpara : भिलाई के देवार पारा में दुर्ग पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन: 12 किलो गांजा, 62 पौवा शराब और 2 तलवार बरामद

Ganja seized in Bhilai Dewarpara : भिलाई के देवार पारा में दुर्ग पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन: 12 किलो गांजा, 62 पौवा शराब और 2 तलवार बरामद

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share
Durg police action
Durg police action

सीजी भास्कर, 03 जून। नशे के कारोबार और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से Durg पुलिस ने बुधवार को खुर्सीपार थाना क्षेत्र के देवार पारा में विशेष सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी और थाना प्रभारी खुर्सीपार के नेतृत्व में करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरे क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन किया। (Ganja seized in Bhilai Dewarpara)

Contents
  • देवार पारा में चला विशेष तलाशी अभियान : Ganja seized in Bhilai Dewarpara
  • खंडहर, कबाड़ और शौचालयों में छिपा मिला गांजा : Ganja seized in Bhilai Dewarpara
  • 62 पौवा शराब और 2 तलवार भी बरामद
  • एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
Durg police action
Durg police action

देवार पारा में चला विशेष तलाशी अभियान : Ganja seized in Bhilai Dewarpara

आपको बता दें कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि देवार बस्ती में अवैध रूप से गांजा और शराब की बिक्री की जा रही है तथा मादक पदार्थों को खंडहर भवनों, कबाड़ के बोरों, मकानों की छतों और शौचालयों में छिपाकर रखा जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बस्ती के घरों, कबाड़ के ढेरों और संदिग्ध स्थानों की गहन जांच की। (Ganja seized in Bhilai Dewarpara)

Bhilai Crime News
Bhilai Crime News

खंडहर, कबाड़ और शौचालयों में छिपा मिला गांजा : Ganja seized in Bhilai Dewarpara

आज तलाशी के दौरान पुलिस को लगभग 10 से 12 किलोग्राम गांजा, गांजा की पुड़िया तैयार करने में उपयोग होने वाले बड़ी संख्या में प्लास्टिक रैपर, 18 पौवा देसी मसाला शराब, 44 पौवा गोल्डन गोवा शराब तथा 2 तलवार समेत अन्य धारदार हथियार बरामद हुए। पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर लिया है।

Khursipar Police Action
Khursipar Police Action

62 पौवा शराब और 2 तलवार भी बरामद

पुलिस के अनुसार गांजा मिलने के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि शराब बरामदगी के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जब्त सामग्री किसकी है और इसे किसने छिपाकर रखा था, इसकी जांच जारी है। (Ganja seized in Bhilai Dewarpara)

Ganja Seized in Bhilai
Ganja Seized in Bhilai

एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण करना तथा ‘ऑपरेशन विश्वास‘ के तहत नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

मेरठ की यूनिवर्सिटी में बवाल : पेपर में नक्सली-आतंकी संगठनों से की RSS की तुलना, प्रोफेसर ने मांगी माफी
शिवनाथ नदी किनारे सजी थी जुआरियों की महफ़िल 🛑 बेमेतरा, कवर्धा, दुर्ग, राजनांदगांव के गैम्बलर पकड़ाए 🛑 कुछ जुआरी पुलिस चंगुल से पहले ही कैश लपेट हुए फरार, दर्जन भर लगे हाथ, 12 बाईक 75 हजार कैश जब्त
वैशाली नगर की महिला को खुर्सीपार में पति के सामने जेठ ने डंडे से की मारपीट, कहा – “दुकान खुली तो जान से मार दूंगा” FIR दर्ज
बारातियों ने किन्नर से की छेड़छाड़, विरोध करने पीटा और की लूटपाट, आरोपियों की तलाश शुरू
पूरे जीवन शराब नहीं पिएंगे…बिहार में नवनियुक्त 22 हजार सिपाहियों ने खाई कसम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Supervisor Murder Case
Bilaspur Supervisor Murder Case : हथौड़े से हमला कर सुपरवाइजर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Bilaspur Supervisor Murder Case : आसपास के लोगों…

Bhilai Online Fraud Case
Bhilai Online Fraud Case : ऑनलाइन ठगी की रकम निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Fraud Case : गिरफ्तारी के बाद…

Raigarh Ganja Smuggling Case
Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस की घेराबंदी देख कार छोड़ भागे तस्कर, 3 बोरी गांजा बरामद होने की आशंका

Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस यह भी…

Jagdalpur History Sheeter Arrest
Odisha History Sheeter Arrest : जगदलपुर में हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

Odisha History Sheeter Arrest : अब आरोपी से…

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 :फ्लू जैसे लक्षण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?