CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट से दूसरी मौत, मयंक के परिजनों का आरोप— ‘अनुष्का बिना डिग्री की डॉक्टर’

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट से दूसरी मौत, मयंक के परिजनों का आरोप— ‘अनुष्का बिना डिग्री की डॉक्टर’

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

सीजी भास्कर,15 मई। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट से दूसरी मौत हो गई। पहले विनीत दुबे नामक इंजीनियर की मौत हुई थी। अब मयंक कटियार नामक युवक की मौत हुई है।

Contents
  • फर्रुखाबाद लेकर गए मयंक को
  • झोलाछाप डॉक्टर है अनुष्का तिवारी

फतेहगढ़ निवासी प्रमोदनी कटियार के बेटे मयंक कटियार ने कानपुर के केशवपुर स्थित इंपायर क्लिनिक में डॉक्टर अनुष्का तिवारी से 18 नवंबर को हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। परिवार का आरोप है कि लापरवाही और गैर-पेशेवर तरीके से किए गए इलाज के चलते मयंक की अगले दिन ही जान चली गई। छह महीने बीत जाने के बावजूद परिजनों को न्याय नहीं मिला है।

परिजनों के अनुसार मयंक, कानपुर के प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT), से बीटेक करने के बाद नौकरी कर रहा था और कानपुर में ही अपना व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहा था।

मां प्रमोदनी के अनुसार, मयंक ही परिवार की जिम्मेदारी संभालता था क्योंकि पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रमोदनी कटियार ने बताया कि मयंक 18 नवंबर की सुबह 8 बजे हेयर ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टर अनुष्का के क्लिनिक गया था। दोपहर 2 बजे उसे क्लिनिक से छोड़ा गया।

हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद शाम को मयंक का छोटा भाई कुशाग्र उसको लेकर घर आ गया। रात करीब 12 बजे मयंक को तेज दर्द हुआ। डॉक्टर से बात करने पर उन्होंने इंजेक्शन लगवाने को कहा। इंजेक्शन के बाद भी आराम नहीं मिला तो पट्टी ढीली करने की सलाह दी गई। इसके बाद भी दर्द कम नहीं हुआ और दूसरा इंजेक्शन लगवाया गया। रात भर मयंक दर्द से तड़पता रहा। उसका चेहरा सूजने लगा और रंग काला पड़ गया। सुबह फिर से डॉक्टर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। सब ठीक हो जाएगा।

फर्रुखाबाद लेकर गए मयंक को

कुशाग्र ने बताया कि हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने मयंक को फर्रुखाबाद के एक हृदय रोग विशेषज्ञ के पास भेजा, जिन्होंने जांच में हार्ट से जुड़ी कोई समस्या नहीं पाई।

जब मयंक की हालत और खराब हुई तो 19 नवंबर को परिजन उसे दोबारा कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उससे पहले ही मयंक ने मां की गोद में दम तोड़ दिया।

कुशाग्र ने आरोप लगाया कि डॉक्टर अनुष्का ने न तो मयंक की स्थिति को गंभीरता से लिया और न ही समय पर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान बार-बार वीडियो कॉल पर कंसल्टेशन होता रहा। बाद में डॉक्टर ने उन्हें कॉल और व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया और क्लिनिक में ताला लगाकर गायब हो गईं।

झोलाछाप डॉक्टर है अनुष्का तिवारी

मयंक के परिजनों का कहना है कि उनके पार डॉक्टर के पर्चे से लेकर सभी सबूत मौजूद हैं। उनका कहना था कि पहले एफआईआर कराने की हिम्मत नहीं पड़ी लेकिन जब विनीत दुबे का मामला सामने आया और उनका मुकदमा दर्ज हुआ तो मयंक के मामले में भी उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।

मयंक के परिजनों का यह भी आरोप है कि अपने को डॉक्टर बताने वाली अनुष्का के पास कोई डिग्री नहीं है और वो आधे खर्चे में हेयर ट्रांसप्लांट कुछ कारीगरों से करवाती है इसीलिए उसके यहां भीड़ रहती है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विदेशी नागरिकों की तलाश तेज, बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर विशेष निगरानी ….
GST reforms 2025 : सांसद के साथ सुपेला मार्केट की हर दुकानों में पहुंचे MLA रिकेश, व्यापारियों से चर्चा कर उन्हें दी बधाई
लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी, शरीर को गिद्ध की तरह नोचा, शरीर के कई हिस्सों में ब्लीडिंग, रूह कंपा देने वाली घटना, दुष्कर्म कर पहुंचा घर, शराब पी और सो गया…..जूनियर डॉक्टर की जानें दर्द भरी दास्तान
Jammu Kashmir: ‘पाकिस्तान ने खुद के लिए खाई खोदी’, किसने दिया अल्टीमेटम, कठुआ में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन
भिलाई में आरोपियों के ठिकाने से 40 किलो गौ मांस, पांच सिर, 10 गौ खाल जब्त, सभी आरोपी सुपेला पुलिस ने दबोचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Snake Bite Compensation Scam : 17 करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में 3 लिपिक निलंबित
Snake Bite Compensation Scam : 17 करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में 3 लिपिक निलंबित

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाला (Snake…

Local Employment
Local Employment : स्थानीय रोजगार को लेकर क्यों बढ़ा विवाद, युवाओं की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी

बलौदाबाजार और हथबंद क्षेत्र में इन दिनों स्थानीय…

MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश
MNREGA Scam : 18 साल पुराने मनरेगा घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  8 अधिकारियों पर चार्जशीट पेश

छत्तीसगढ़ के 18 साल पुराने मनरेगा घोटाला (MNREGA…

Limestone Mining
Limestone Mining : नई चूना पत्थर खदान को लेकर क्यों बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

सुहेला और आसपास के गांवों में इन दिनों…

Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू
Raipur Pool Party Poster Viral : 4,999 एंट्री वाले कथित सीक्रेट पूल पार्टी की जांच शुरू

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित पूल पार्टी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?