CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Gold Scam in Durg : खजाने का लालच देकर ठगी, आधे दाम में बेचते थे नकली सोना

Fake Gold Scam in Durg : खजाने का लालच देकर ठगी, आधे दाम में बेचते थे नकली सोना

By Newsdesk Admin
11/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जून। छत्तीसगढ़ में खजाना मिलने की कहानी सुनाकर ठगी की जा रही थी। दुर्ग पुलिस ने ऐसे 5 ठगों को पकड़ा है, जो लोगों को जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर भरोसे में लेते थे और फिर नकली मेटल को असली सोना बताकर सस्ते दाम में बेचने का लालच देते थे। (Fake Gold Scam in Durg)

Contents
  • मजदूर से की ठगी, तब हुआ खुलासा : Fake Gold Scam in Durg
  • खुद तैयार करते थे नकली सोना
  • आधी कीमत में सोना बेचने का देते थे लालच
  • पहले भी कर चुके हैं ऐसी ठगी : Fake Gold Scam in Durg
  • लैब जांच से खुलेगा नकली सोना बनाने का राज

जांच में सामने आया कि आरोपी खुद ही कई धातुओं से नकली सोना तैयार करते थे। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निशाना बनाते थे। आरोपियों ने एक मजदूर को 10 हजार रुपए में नकली सोना भी बेचा था। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो मेटल का बिस्किट मिला हैं। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।

मजदूर से की ठगी, तब हुआ खुलासा : Fake Gold Scam in Durg

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम जीतेंद्र साहू है, बोरसी का रहने वाला है। पेशे से वह मजदूर है। जीतेंद्र को आरोपियों ने पहले 10 हजार रुपए में नकली सोना बेचा। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके पास और भी सोना है, जो जमीन के अंदर एक हांडी में मिला था।

आरोपियों ने इसे बाजार कीमत से आधे दाम पर बेचने की बात कही। शक होने पर जीतेंद्र ने थाने में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ठगों को पकड़ा है। उनके कब्जे से करीब 1 किलो 242 ग्राम वजन के सोने जैसे दिखने वाले नकली मेटल का बिस्किट बरामद किया गया हैं।

खुद तैयार करते थे नकली सोना

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किसी धातु से सोने जैसे दिखने वाले नकली बिस्किट तैयार करते थे। इसके बाद गांव-गांव घूमकर लोगों को बताते थे कि उन्हें जमीन में दबा हुआ खजाना मिला है, जिसमें सोने के बिस्किट और पुराने सिक्के हैं। भरोसा जीतने के बाद वे इन्हें असली सोना बताकर सस्ते दाम में बेचने का लालच देते थे।

आधी कीमत में सोना बेचने का देते थे लालच

आरोपी लोगों को बाजार भाव से आधी कीमत पर सोना देने की बात कहकर ग्राहक तलाशते थे। कम कीमत में ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद में कई लोग उनके झांसे में आ जाते थे।

पुलिस ने सोने जैसे दिखने वाले नकली धातु के बिस्किट के अलावा एक नकली सिक्का, वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया है।

पहले भी कर चुके हैं ऐसी ठगी : Fake Gold Scam in Durg

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पन्नालाल पहले भी इसी तरह की ठगी कर चुका है। वहीं दिनेश कुमार टंडन के खिलाफ मारपीट और संपत्ति संबंधी अपराध भी थाने में दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है।

लैब जांच से खुलेगा नकली सोना बनाने का राज

इस मामले में एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपियों से बरामद नकली सोने को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नकली सोना तैयार करने में किन-किन धातुओं का इस्तेमाल किया गया था।

Rajnandgaon Manpur Road Construction : 18 महीने में होगा पूरा, इस मानसून भी झेलनी पड़ेगी परेशानी
Bastar Herbal Coffee Innovation : बस्तर का ‘वेस्ट’ अब बनेगा ‘बेस्ट, छिंद के बीजों से तैयार होगी दुनिया की पहली कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी
Shrimant Jha Gold Medal News : जर्मनी ओपन पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025 में श्रीमंत झा ने जीता गोल्ड मेडल, शहीद जवानों को समर्पित की अपनी जीत
Raipur Delhi Flights Update  : अगले 90 दिनों तक रायपुर-दिल्ली रूट पर फ्लाइट्स का टोटा, टिकट मिलना मुश्किल और जेब पर पड़ेगा बोझ!
Historic day for Vaishali Nagar : MLA रिकेश के प्रयासों से 43.4 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?