सीजी भास्कर, 30 जुलाई। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में दर्ज 22 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिकायतकर्ता हर्ष पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि अदालत द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। (Mungeli Fraud Case)
22 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला : Mungeli Fraud Case
जानकारी के अनुसार, थाना जरहागांव में शारदा प्रसाद पाठक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 296 और 351(3) के तहत 22 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। एफआईआर के बाद आरोपी ने प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मुंगेली की अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे 25 जुलाई 2026 को खारिज कर दिया गया।
यह भी पढ़ें :CEO ZIP Fraud : CEO बनकर भेजी जा रही ZIP फाइल से साइबर ठगी, 30 महीनों में 791 करोड़ की धोखाधड़ी

शिकायतकर्ता ने गिरफ्तारी में देरी पर जताई आपत्ति
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमानत याचिका निरस्त होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे साक्ष्यों से छेड़छाड़, गवाहों को प्रभावित करने और जांच प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तारी में हो रही कथित देरी की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें :Raigarh Online Fraud Business : खुद को रायपुर का व्यापारी बताकर एल्युमिनियम कारोबारी से धोखाधड़ी
पुलिस का दावा- आरोपी फरार, लगातार दी जा रही दबिश : Mungeli Fraud Case
वहीं, थाना प्रभारी शोभा यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना कानून के अनुसार जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल, एक ओर शिकायतकर्ता आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। ऐसे में अब इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
ख़बरें और भी हैं : Simplex Castings Ltd : विवादित भूमि का सौदा कर 10 लाख की धोखाधड़ी, सिम्पलेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर और पति पर केस दर्ज



