CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Land sale fraud : आर्मी में तैनात भाई की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बेच दी जमीन, 3 साल बाद धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

Land sale fraud : आर्मी में तैनात भाई की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बेच दी जमीन, 3 साल बाद धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
07/06/2026
Share
Land sale fraud
Land sale fraud

सीजी भास्कर, 07 जून। पाटन थाना पुलिस ने संयुक्त स्वामित्व वाली कृषि भूमि की बिक्री में फर्जीवाड़ा कर धोखाधड़ी करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने भारतीय सेना में पदस्थ सगे भाई के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर कृषि भूमि का विक्रय कर दिया था। मामले में आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। (Land sale fraud)

Contents
  • आरोपी का विवरण : Land sale fraud
  • Land sale fraud : पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार ग्राम कुम्हली निवासी प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बड़े भाई ने संयुक्त नाम की कृषि भूमि बेचने के लिए सेना में कार्यरत सह-स्वामी भाई की जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर दस्तावेज तैयार कराए और भूमि का विक्रय कर दिया।

शिकायत पर थाना पाटन में धोखाधड़ी, कूटरचना एवं आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। (Land sale fraud)

विवेचना के दौरान आरोपी की भूमिका प्रमाणित होने के बाद उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी जानकारी और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 7 जून को घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से वास्तविक सह-स्वामी के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर भूमि विक्रय की प्रक्रिया पूरी कराई थी।

आरोपी का विवरण : Land sale fraud

ईश्वर दास (60 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 10, साईं मंदिर रोड, महादेवघाट, थाना डीडी नगर, रायपुर।

Land sale fraud
Land sale fraud

Land sale fraud : पुलिस की कार्रवाई

पाटन पुलिस ने प्रकरण से जुड़े दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्य संकलित कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भूमि संबंधी धोखाधड़ी के मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

BJP ने मंत्रियों को सौंपी 10 नगर निगमों की जिम्मेदारी, संगठन प्रभारी और संयोजकों की भी हुई नियुक्ति, देखिए और 30 लोगों को अहम जिम्मेदारी की सूची
ACB की बड़ी कार्रवाई, BEO और प्राचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में हड़कंप 
Now talk secrets with Meta AI : WhatsApp लाया Incognito Chat, चैट खत्म होते ही मैसेज गायब
भिलाई के रिटायर्ड पुलिस अफसर कल्याण एसोसिएशन का बढ़ेगा दायरा, स्थापना दिवस समारोह में हुआ निर्णय
IIT का सॉफ्टवेयर डेवलपर फंदे से लटका मिला शव, नोटबुक पर लिख गया ये बात…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?