CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahendra Goenka arrested :1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी,10 दिन की रिमांड पर भेजे गए

Mahendra Goenka arrested :1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी,10 दिन की रिमांड पर भेजे गए

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
Mahendra Goenka arrested
Mahendra Goenka arrested

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें दिल्ली से हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से 10 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की गई। मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों से जुड़ा बताया जा रहा है। (Mahendra Goenka arrested)

यह भी पढ़ें : CEO ZIP Fraud : CEO बनकर भेजी जा रही ZIP फाइल से साइबर ठगी, 30 महीनों में 791 करोड़ की धोखाधड़ी

Mahendra Goenka arrested
Mahendra Goenka arrested : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी

आरोप है कि महेंद्र गोयनका ने फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली हस्ताक्षरों के जरिए विधायक परिवार की कई कंपनियों के प्रबंधन पर अवैध नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की। जांच एजेंसियों के अनुसार, कंपनी के दो निदेशकों को हटाकर उनकी जगह अन्य लोगों को निदेशक नियुक्त कराया गया और कंपनी के नियंत्रण में बदलाव का प्रयास किया गया। साथ ही वित्तीय लेनदेन में अनियमितता और कंपनी की संपत्तियों के कथित गबन के भी आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Raigarh Online Fraud Business : खुद को रायपुर का व्यापारी बताकर एल्युमिनियम कारोबारी से धोखाधड़ी

बताया गया है कि महेंद्र गोयनका पहले यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी और सहयोगियों के साथ मिलकर कंपनी के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर कर प्रबंधन संरचना बदलने का प्रयास किया।

इन आरोपों (रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें दिल्ली से हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से 10 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की गई। मामला मध्यप्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों से जुड़ा बताया जा रहा है। (Mahendra Goenka arrested) वर्ष 2024 में कोलकाता में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, जिनमें धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से संबंधित धाराएं शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण में कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : Share Market Fraud : शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 31.50 लाख की धोखाधड़ी, इस तरह वारदात को दिया अंजाम

मामले से जुड़े दो अलग-अलग प्रकरण मध्यप्रदेश के कटनी जिले में भी दर्ज हैं। इन मामलों में महेंद्र गोयनका के अलावा कुछ अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं निचली अदालत, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक से खारिज हो चुकी हैं, जबकि कुछ आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।

इस बीच, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने भी 9 मई 2025 को पारित एक आदेश में महेंद्र गोयनका और उनकी पत्नी से जुड़े कुछ वित्तीय लेनदेन पर गंभीर टिप्पणियां की थीं। जांच एजेंसियां अब पुलिस रिमांड के दौरान कथित वित्तीय नेटवर्क, दस्तावेजों और लेनदेन की विस्तृत जांच कर रही हैं। मामले (Mahendra Goenka arrested) में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : Gold Courier Fraud Bilaspur: सराफा व्यापारी से 36 लाख का सोना ठगी कर उड़ाया गया

ख़बरें और भी हैं : GST Notice Chhattisgarh : 44 हजार करोड़ राजस्व लक्ष्य हासिल करने की कवायद, 7000 कारोबारियों को नोटिस

Chhattisgarh Excise News : आबकारी विभाग ने सुरक्षा और मैनपावर सप्लाई एजेंसियों पर लगाया डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना
human trafficking Bihar : ‘कांवर’ की ओट में क़ैद ज़िंदगी: बिहार से दूसरे राज्यों में धकेली जा रही मासूम बेटियां
Smart Meter Bill Protest : स्मार्ट मीटर के विरोध में घर-घर पहुंच रहे कांग्रेसी
Bastar Police Campaign : ग्रामीणों की समस्याएं सुनने बस्तर पुलिस की नई पहल, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान शुरू
Surangpani School Suspension : सुरंगपानी के प्रधान पाठक तत्काल प्रभाव से निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन
Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन

महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरत को सम्मान और…

Suzuki Motors Jobs
Suzuki Motors Jobs : ITI वालों के लिए खुला नौकरी का मौका, 10 सितंबर को कैंप; उम्र और योग्यता जानें

आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी (Suzuki Motors…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति करेंगी चक्रधर समारोह का समापन, जानिए 10 दिनों में कौन-कौन मचाएगा धमाल

चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) इस बार कला…

Muktibodh Award
Muktibodh Award : प्रियंका गोस्वामी को मिलेगा राज्य स्मृति सम्मान 2026, शिक्षक दिवस पर राजभवन में सम्मान

राज्य स्मृति सम्मान (Muktibodh Award) के लिए सारंगढ़…

Student Shock
Student Shock : मटका फोड़ की तैयारी में बड़ा हादसा, 11 KV तार की चपेट में झुलसा सातवीं का छात्र

मटका फोड़ कार्यक्रम (Student Shock) की तैयारी एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?