CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahadev App Case : ED ने कारोबारी विकास गर्ग की 940 करोड़ की संपत्ति अटैच

Mahadev App Case : ED ने कारोबारी विकास गर्ग की 940 करोड़ की संपत्ति अटैच

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जुलाई । महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज अवैध बेटिंग (सट्टा) ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सट्टा सिंडिकेट से जुड़े कारोबारी विकास गर्ग, उनके परिजनों और उनसे जुड़ी कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (प्रोविजनल अटैच) किया है। (Mahadev App Case)

Contents
  • हर महीने 450 करोड़ से ज्यादा का अवैध कारोबार : Mahadev App Case
  • शेल कंपनियों के जरिए किया गया मनी लॉन्ड्रिंग
  • पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई : Mahadev App Case
  • अब तक 3800 करोड़ की संपत्ति अटैच

यह कार्रवाई रायपुर जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की है। इसके साथ ही महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी द्वारा अब तक कुर्क की गई कुल संपत्तियों का मूल्य 3,800 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

हर महीने 450 करोड़ से ज्यादा का अवैध कारोबार : Mahadev App Case

ईडी ने इस मामले की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस के दुर्ग जिले में दर्ज एफआईआर, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में दर्ज मामलों के आधार पर शुरू की थी। जांच में सामने आया कि ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट विदेश से संचालित फ्रेंचाइजी आधारित ‘पैनल नेटवर्क’ के जरिए काम कर रहा था। एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क से हर महीने 450 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई हो रही थी।

शेल कंपनियों के जरिए किया गया मनी लॉन्ड्रिंग

जांच में ईडी को पता चला कि अवैध सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे को कैश के बदले फर्जी कंपनियों और कई स्तर के वित्तीय लेन-देन के जरिए वैध दिखाया गया। एजेंसी के मुताबिक, अपराध से कमाए गए करीब 940.77 करोड़ रुपए विकास गर्ग के नियंत्रण वाली कंपनियों में पहुंचाए गए। बाद में इस रकम से शेयर, निवेश और अन्य संपत्तियां खरीदी गईं।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई : Mahadev App Case

ईडी ने बताया कि इस मामले में इससे पहले 7 बार संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं, एजेंसी रायपुर स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में कई अभियोजन शिकायतें भी दाखिल कर चुकी है। अदालत धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में संज्ञान भी ले चुकी है।

अब तक 3800 करोड़ की संपत्ति अटैच

इस कार्रवाई से पहले ईडी इस मामले में करीब 2,825 करोड़ रुपए की चल-अचल और विदेशी संपत्तियां अटैच, जब्त या फ्रीज कर चुकी थी। महादेव ऑनलाइन बुक और स्काईएक्सचेंज बेटिंग मामले में कुर्क, जब्त और फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल मूल्य बढ़कर लगभग 3,800 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

ईडी का कहना है कि मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच अभी भी जारी है।

Reservoir Water Level 2026  : सूखेंगे नहीं कंठ! बांधों में भरपूर पानी, पेयजल और सिंचाई संकट टला
पति ने बेडरूम में लगाया हिडन कैमरा, फिर रोते हुए थाने पहुंचा, बोला- साहब देखो मेरी बीवी
CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत
Raipur Meat Ban Order: 26–30 January को शहर में मांस बिक्री पर रोक, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Bhupesh Baghel attacks rising petrol and diesel prices : बोले- “संकट के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ahivara Amrut 2 Park Tender : अहिवारा में अमृत-2 के पार्क निर्माण पर सवाल, फर्म के अनुभव और स्थल चयन की जांच की मांग
Ahivara Amrut 2 Park Tender : अहिवारा में अमृत-2 के पार्क निर्माण पर सवाल, फर्म के अनुभव और स्थल चयन की जांच की मांग

2.16 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना (Ahivara…

Navratri Security : नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध
Navratri Security : नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध

वरात्रि में सुरक्षा (Navratri Security) को लेकर पुलिस…

Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण, विभाग ने बताई वजह
Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण, विभाग ने बताई वजह

भर्ती में नई श्रेणी को शामिल करना विधिक…

Abhanpur Murder Case : पत्नी के चरित्र पर विवाद, बेटे ने चाकू से वार कर पिता की हत्या की
Abhanpur Murder Case : पत्नी के चरित्र पर विवाद, बेटे ने चाकू से वार कर पिता की हत्या की

पुलिस की जांच और पूछताछ में मामला सामने…

Chitrakote Waterfall : चित्रकोट की खूबसूरती पर मुग्ध हुए देशभर के अधिकारी, गौर नृत्य से हुआ स्वागत
Chitrakote Waterfall : चित्रकोट की खूबसूरती पर मुग्ध हुए देशभर के अधिकारी, गौर नृत्य से हुआ स्वागत

स्तर के प्राकृतिक नजारे (Chitrakote Waterfall) देखने पहुंचे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?