CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमरजीत बोले- नक्सल ऑपरेशन में सरकार के समर्थन में, पूर्व मंत्री ने कहा- कोई भी बेगुनाह नहीं मारा जाना चाहिए, राजनीति नहीं होनी चाहिए

अमरजीत बोले- नक्सल ऑपरेशन में सरकार के समर्थन में, पूर्व मंत्री ने कहा- कोई भी बेगुनाह नहीं मारा जाना चाहिए, राजनीति नहीं होनी चाहिए

By Newsdesk Admin
27/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ में बीजापुर समेत बस्तर इलाके में चल रहे नक्सल ऑपरेशन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को समर्थन दिया है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश में शांति बहाल करने के लिए जो भी कदम सरकार उठा रही है, उसमें हम सभी लोगों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि यह सरकार स्तर की बात है और इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

अमरजीत भगत ने ये भी कहा कि नक्सल ऑपरेशन के दौरान खास ध्यान रखा जाए कि कोई भी बेगुनाह न मारा जाए। आदिवासी समुदाय की चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर में आज हालात ऐसे बन गए हैं कि आदिवासियों का जंगल जाना बंद हो गया है। सरकार को चाहिए कि इस हालात को ध्यान में रखते हुए आदिवासियों के लिए कोई ठोस योजना का ऐलान करे।

नक्सलियों के खिलाफ चल रहा सबसे बड़ा ऑपरेशन

छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। इस ऑपरेशन में करीब 5 हजार जवान शामिल हैं। यहां हिड़मा, दामोदर, देवा समेत कई बड़े नक्सलियों और उनकी बटालियन को घेरा गया है।

ये ऑपरेशन कर्रेगट्टा, नडपल्ली, पुजारी कांकेर की पहाड़ी पर चल रहा है। जहां करीब 300 नक्सलियों के होने की सूचना है।

पहलगाम हमले पर कहा- सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए

पाकिस्तानियों के वीजा रद्द किए जाने और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भी अमरजीत भगत ने कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर की घटना से पूरा देश गुस्से में है। इस हमले की जितनी निंदा की जाए, कम है। भगत ने कहा कि पाकिस्तान के दुस्साहस पर देश के सभी नागरिकों में आक्रोश है और अब किसी भी तरह का संबंध पाकिस्तान से रखने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने साफ कहा कि भारत सरकार को जितना भी कठोर कदम उठाना पड़े, उठाना चाहिए। देश की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

गौरतलब है कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद देशभर में आक्रोश है। साथ ही बस्तर में लगातार नक्सल विरोधी ऑपरेशन तेज किया गया है।

CBI ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत की बड़ी कार्रवाई, डिजिटल अरेस्ट करने वाले गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार
Raipur Smart Prepaid Meter: रिचार्ज खत्म, बिजली बंद—पेमेंट होते ही सप्लाई चालू
Solar Sujala Yojana : सोलर पंप बना किसानों का सहारा, बिना बिजली बिल खेती हुई आसान
Religious Controversy India : वाराणसी से उठा गो-रक्षा विवाद, अविमुक्तेश्वरानंद का आरोप—सत्ता गो-भक्तों के विरुद्ध
Krishi Samman 2025 : वामन टिकरिहा को मिलेगा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न सम्मान, खेती में नवाचार की बनी मिसाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?