CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wild Boar Hunting Case : पंडो समाज की एकजुटता का दिखा असर, जंगली सूअर शिकार प्रकरण में सभी आरोपित गिरफ्तार

Wild Boar Hunting Case : पंडो समाज की एकजुटता का दिखा असर, जंगली सूअर शिकार प्रकरण में सभी आरोपित गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
06/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 6 जनवरी। बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र धमनी अंतर्गत सामने आए जंगली सूअर शिकार प्रकरण (Wild Boar Hunting Case) में आखिरकार पंडो समाज की एकजुटता और जागरूकता का ठोस परिणाम देखने को मिला है। समाज के संगठित विरोध और लिखित शिकायत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई तेज करते हुए मामले में फरार सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

Contents
  • लिखित शिकायत के बाद बदली कार्रवाई की दिशा
  • पंडो समाज ने बताया बड़ी जीत

जानकारी के अनुसार सनावल के झारा परिसर क्षेत्र में जंगली सूअर का अवैध शिकार कर उसके मांस को काटने, विक्रय करने तथा पकाकर खाने का गंभीर मामला सामने आया था। इस संबंध में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रारंभिक कार्रवाई में वन विभाग ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था, लेकिन गांव के प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से पंडो समाज में असंतोष व्याप्त था।

पंडो समाज का आरोप था कि शिकार की पूरी साजिश गांव के रसूखदार लोगों द्वारा रची गई थी और उन्हीं के इशारे पर यह अवैध गतिविधि कराई गई। समाज का कहना था कि केवल मोहरे बनाए गए लोगों पर कार्रवाई कर असली दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

लिखित शिकायत के बाद बदली कार्रवाई की दिशा

इस मामले को लेकर पंडो समाज ने एकजुट होकर वनमंडलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों पर समान कार्रवाई की मांग की। समाज की एकता और दबाव के बाद वन विभाग ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया।

वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देश पर एसडीओ वाड्रफनगर एवं रेंजर धमनी के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फरार सात आरोपित संतोष, रामकुमार, प्रदीप, सूर्यकांत, दिनेश, देवनाथ और ईश्वर को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय रामानुजगंज में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में दिनेश सिंह उपसरपंच है, जबकि प्रदीप सिंह भी पंचायत से जुड़ा हुआ प्रभावशाली व्यक्ति बताया जा रहा है। बताया गया कि ये सभी स्वयं को लंबे समय से प्रकरण से अलग दिखाने का प्रयास कर रहे थे।

पंडो समाज ने बताया बड़ी जीत

पंडो समाज के लोगों ने इसे अपने अधिकारों और वन्य जीव संरक्षण के लिए बड़ी जीत बताया है। समाज का कहना है कि यह कार्रवाई साबित करती है कि संगठित आवाज और शांतिपूर्ण संघर्ष से न्याय संभव है। समाज ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में वन और वन्य प्राणियों के खिलाफ किसी भी अवैध गतिविधि का संगठित विरोध किया जाएगा। इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम में वनपाल मथुरा दुबे, अश्वनी कुमार बैगा और वनरक्षक रामकुमार यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी
Chief Minister Vishnudev Sai visits Bilaspur : जनता से संवाद के साथ करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
Marigold Farming Success : गेंदा की खेती से देवानंद कर रहे एक एकड़ में 2.5 लाख रुपये की शुद्ध कमाई
मांदागिरी जंगल में आधे घंटे तक फायरिंग, DRG ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, 2-3 नक्सलियों के घायल होने की संभावना..
Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Number Plate
Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग कर…

Country-Made Pistol
Country-Made Pistol : देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती स्थित लक्ष्मी…

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

Jeevamrit Model Farm : जीपीएम की 160 पंचायतों में तैयार हुए जीवामृत मॉडल फार्म, जैविक खेती को बढ़ावा

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले…

Teacher Protest : TET अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में टीईटी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?