CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन’ के लिए “स्कोप एमिनेंस अवार्ड” से SAIL सम्मानित

‘रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन’ के लिए “स्कोप एमिनेंस अवार्ड” से SAIL सम्मानित

By Newsdesk Admin
29/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को साल 2022-23 के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन के क्षेत्र में शानदार काम करने के लिए प्रतिष्ठित “स्कोप एमिनेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 29 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में स्कोप द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रदान किया।

यह अवार्ड सेल के स्वदेशी रिसर्च, प्रक्रियाओं में इनोवेशन को अपनाने और टेक्नोलॉजी में लगातार आगे बढ़ने की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है।

सेल की ओर से यह सम्मान मनीष राज गुप्ता, निदेशक (तकनीकी, परियोजना एवं कच्चा माल) ने ग्रहण किया।

सेल भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियानों के अनुरूप, स्टील के पूरे वैल्यू चेन में इनोवेशन को बढ़ावा दे रहा है और देश की आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपयोगों के लिए अत्याधुनिक स्टील ग्रेड और तकनीकों के स्वदेशी विकास पर ज़ोर दे रहा है।

कंपनी रेलवे, रक्षा और बुनियादी ढाँचे जैसे रणनीतिक क्षेत्रों को उच्च-गुणवत्ता वाला इस्पात प्रदान करके, राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं और औद्योगिक विकास को सक्षम बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कंपनी ने अपने कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए IIoT-आधारित स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली (Health Monitoring Systems) एवं इसकी प्रक्रियाओं और कॉइल यार्ड प्रबंधन प्रणाली (Coil Yard Management Systems) जैसे अगली पीढ़ी के समाधानों को अपनाया है।

इसके अलावा, सेल कचरे का दोबारा इस्तेमाल करने, चक्रीय अर्थव्यवस्था (Circular Economy) और नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के एकीकरण के जरिये सस्टेनेबिलिटी पर भी ज़ोर दे रहा है।

सेल को मिले इस सम्मान पर बात करते हुए, सेल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा, कि –

“यह पुरस्कार हमारी अनुसंधान एवं विकास टीमों द्वारा उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास और सेल में नवाचार और प्रचालन के बीच गहरे तालमेल को दर्शाता है। यह एक ऐसे फ्यूचर-रेडी इस्पात उद्योग के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जो जो भारत की जरूरतों को पूरा कर सके और दुनिया भर में मुकाबला कर सके।”

सीलमपुर की ‘लेडी डॉन’ जिकरा का कुणाल हत्याकांड में आया नाम, जा चुकी है जेल
Stock Market Closing : सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार रैली, बैंकिंग-ऑटो स्टॉक्स ने किया कमाल
CGPSC Toppers Meet : मुख्यमंत्री से मिले लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थी, सीएम ने दी शुभकामनाएं और लोकहित की सीख
“पत्नी को फोन न करने और घर के आसपास न दिखने” की धमकी से नाराज़ आरोपी ने दोस्त बुला सरिया, कटर, बेल्ट से किया वार, मौके पर ही ले ली जान, 24 घंटे के भीतर दुर्ग पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा                                  
स्लिम होने के लिए ऑनलाइन देखकर अपनाई ऐसी डाइट, 18 साल की युवती की हो गई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Students Ki Goonj : 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को फिर मिली अनुमति, यूपी में दहाड़ेंगे राहुल
Rahul Gandhi Students Ki Goonj : ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को फिर मिली अनुमति, यूपी में दहाड़ेंगे राहुल

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

SIMS Cancer Surgery : 78 वर्षीय महिला का दुर्लभ कैंसर ऑपरेशन सफल, अंडाशय से निकला एक किलो का ट्यूमर
SIMS Cancer Surgery : 78 वर्षीय महिला का दुर्लभ कैंसर ऑपरेशन सफल, अंडाशय से निकला एक किलो का ट्यूमर

बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 78…

Train Fire Alert : चलती एक्सप्रेस के दो कोचों से उठा धुआं,  टला बड़ा हादसा
Train Fire Alert : चलती एक्सप्रेस के दो कोचों से उठा धुआं,  टला बड़ा हादसा

दुर्ग-राजनांदगांव-गोंदिया रेलखंड पर चल रही दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस में…

Indian Ambassador to Iran : ईरान में भारत के नए राजदूत होंगे विश्वेश नेगी

Indian Ambassador to Iran : भारत लगातार क्षेत्र…

Mobile Tower Cable Theft : दिनदहाड़े केबल काट रहे थे दो युवक, लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

Mobile Tower Cable Theft : पुलिस दोनों आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?