CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Education will not stop till PG : 11वीं से पीजी तक नहीं रूकेगी उच्च शिक्षा, हर साल 200 विद्यार्थी होंगे लाभान्वित, MLA रिकेश की अद्भुत पहल

Education will not stop till PG : 11वीं से पीजी तक नहीं रूकेगी उच्च शिक्षा, हर साल 200 विद्यार्थी होंगे लाभान्वित, MLA रिकेश की अद्भुत पहल

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले से  वैशाली नगर भिलाई दुर्ग में अध्ययन के लिए पहुंचे एससी और ओबीसी वर्ग के बच्चों के आगामी शिक्षण सत्र से ठहरने और भोजन के लिए वैशाली नगर विधायक ने अद्भुत पहल की है। उनकी इस पहल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहर्ष स्वीकृति दी है जिसके लिए विधायक रिकेश सेन ने उनका आभार व्यक्त किया है। (Education will not stop till PG)

Contents
  • वैशाली नगर विस से दुर्ग जिले के सुदूर अंचलों तक के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
  • उच्च शिक्षा में नहीं आएगी अड़चन, स्नातकोत्तर तक मिलेगा लाभ Education will not stop till PG
  • सीएम विष्णुदेव ने रिकेश की पहल को दी स्वीकृति, MLA ने जताया आभार
  • अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के बच्चों के ठहरने और भोजन की सुविधा Education will not stop till PG
  • इच्छुक विद्यार्थियों को आगामी शिक्षण सत्र के लिए यहां करवाना होगा पंजीयन

वैशाली नगर विस से दुर्ग जिले के सुदूर अंचलों तक के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

आपको बता दें कि दुर्ग जिले और सुदूर अंचल से विद्या अध्ययन के लिए अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लगभग 200 युवक-युवतियों को विधायक रिकेश सेन की इस पहल का सीधा लाभ मिलने जा रहा है। इस सुविधा के तहत पंजीयन करवाने वाले इन दोनों वर्ग के 100-100 विद्यार्थी के शिक्षण संस्थान के लिए वैशाली नगर भिलाई क्षेत्र में रहने की नि:शुल्क व्यवस्था विधायक श्री सेन करने जा रहे हैं, साथ ही ऐसे चयनित बच्चों को 1200 रूपये प्रतिमाह भोजन के लिए भी दिए जाएंगे।

उच्च शिक्षा में नहीं आएगी अड़चन, स्नातकोत्तर तक मिलेगा लाभ Education will not stop till PG

वैशाली नगर विधानसभा से दुर्ग जिले तक इस सुविधा का लाभ उन बच्चों को मिलेगा जो कि पिछड़ा वर्ग या अनुसूचित जाति से आते हैं तथा परिवार के आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से दसवीं के बाद विद्या अध्ययन में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। (Education will not stop till PG)

सीएम विष्णुदेव ने रिकेश की पहल को दी स्वीकृति, MLA ने जताया आभार

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि ऐसे बच्चों के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विस्तृत चर्चा की तो उन्होंने सहज इस पहल की सराहना करते हुए तत्काल आगामी शिक्षण सत्र से इसे लागू करने स्वीकृति दे दी।

अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के बच्चों के ठहरने और भोजन की सुविधा Education will not stop till PG

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वैशाली नगर, भिलाई सहित दुर्ग जिले के ऐसे शासकीय स्कूल व महाविद्यालय जिससे इन दोनों वर्ग के बच्चे लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर निवास करते हैं तथा कक्षा 11वीं से विद्याध्ययन वैशाली नगर भिलाई क्षेत्र में करना चाहते हैं, उन्हें यह लाभ मिलेगा।

श्री सेन ने बताया कि यह सुविधा कक्षा 11वीं से स्नातकोत्तर (Post Graduation) तक प्रदान की जाएगी। कक्षा 11वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर तक अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के 100-100 विद्यार्थियों को उनके रहने तथा भोजन के लिए 1200 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

फिलहाल दोनों ही वर्ग से कुल 200 विद्यार्थियों से इस सुविधा का शुभारंभ वैशाली नगर विधानसभा से किया जा रहा है जिसका लाभ दुर्ग जिले के सुदूर अंचल के विद्यार्थियों को मिलेगा। यह योजना केवल शासकीय विद्यालय या महाविद्यालय में अध्ययन के लिए इच्छुक दोनों ही वर्ग के कुल 200 विद्यार्थियों को मिल सकेगा।

इच्छुक विद्यार्थियों को आगामी शिक्षण सत्र के लिए यहां करवाना होगा पंजीयन

इच्छुक अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के कार्यालय जीरो रोड, शांति नगर भिलाई में पंजीयन करवाना आवश्यक होगा। पंजीकृत एससी-ओबीसी वर्ग के चयनित कुल 200 विद्यार्थियों को 11वीं से स्नातकोत्तर तक किसी भी शासकीय संस्थान में अध्ययन के लिए इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। बशर्ते उनके अध्ययन केंद्र से उनका निवास 8 किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर हो।

“जान पर खेल कुख्यात अपराधी को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र” – विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र
शेयर्ड ऑटो ‘कार्यस्थल’ नहीं: यौन उत्पीड़न के आरोपी SBI कर्मचारी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत
10वीं-12वीं की मार्कशीट में नाम बदलने की याचिका खारिज: हाईकोर्ट ने कहा – कोई वैध कारण नहीं
BJP Vaishali Nagar Workshop: वैशाली नगर मंडल में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को दी गई अहम जिम्मेदारियां
मुख्यमंत्री साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, NO फ्लाइंग जोन में सीएम के पास मंडरा रहा था ड्रोन, दो युवक गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Achanakmar Tiger Reserve
Achanakmar Tiger Reserve : 1 नवंबर से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व, जंगल सफारी के साथ ठहरने की भी मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ में जंगल और वन्यजीवों के बीच समय…

सितंबर में थोक महंगाई का बड़ा उछाल, 11.39% पर पहुंची दर

देश में थोक महंगाई दर को लेकर एक…

Mule Accounts
Mule Accounts : कमीशन के फेर में बैंक खाते बेचने वाले 7 गिरफ्तार

ठिकाने लगाने के लिए म्यूल अकाउंट (किराए के…

Box Office Clash October 2026 : 5 फिल्मों की टक्कर, रजनीकांत से विजय देवरकोंडा तक सितारों की अग्निपरीक्षा
Box Office Clash October 2026 : 5 फिल्मों की टक्कर, रजनीकांत से विजय देवरकोंडा तक सितारों की अग्निपरीक्षा

इस हफ्ते सिनेमाघरों में फिल्मों की भिड़ंत (Box…

Mungeli Paddy Procurement
Mungeli Paddy Procurement : मुंगेली में अब 113 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, 25 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन पूरा करने के निर्देश

मुंगेली जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?