CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh High Court Naxal Verdict : स्वतंत्र गवाह जरूरी नहीं, पुलिस की विश्वसनीय गवाही भी सजा के लिए पर्याप्त

Chhattisgarh High Court Naxal Verdict : स्वतंत्र गवाह जरूरी नहीं, पुलिस की विश्वसनीय गवाही भी सजा के लिए पर्याप्त

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share
Naxal Case
Naxal Case

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपराधों की जांच और साक्ष्यों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में हर समय स्वतंत्र गवाह मिलना व्यावहारिक नहीं होता। (Chhattisgarh High Court Naxal Verdict)

Contents
  • बीजापुर में माओवादी के पास मिला था डेटोनेटर : Chhattisgarh High Court Naxal Verdict
  • NIA कोर्ट ने सुनाई थी 10 साल की सजा
  • बचाव पक्ष ने उठाए थे ये सवाल : Chhattisgarh High Court Naxal Verdict
  • हाईकोर्ट बोला- हर मामले में स्वतंत्र गवाह संभव नहीं
  • पुलिस गवाहों की गवाही विश्वसनीय, सजा बरकरार : Chhattisgarh High Court Naxal Verdict

ऐसे मामलों में यदि पुलिस अधिकारियों की गवाही विश्वसनीय और भरोसेमंद हो, तो केवल उसी के आधार पर भी आरोपी को दोषी ठहराया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ पुलिसकर्मी होने के कारण किसी गवाह की गवाही को खारिज नहीं किया जा सकता। इसी टिप्पणी के साथ हाईकोर्ट ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े एक आरोपी की अपील खारिज करते हुए उसकी 10 साल की सजा बरकरार रखी है।

बीजापुर में माओवादी के पास मिला था डेटोनेटर : Chhattisgarh High Court Naxal Verdict

मामले के अनुसार 14 अप्रैल 2023 को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्य पुलिस पार्टी पर हमला करने के लिए विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने फुल्लोड गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग जंगल की ओर भाग निकले, जबकि मीनू कालमु उर्फ देंगा को मौके से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर खेत से एक चाकू और विस्फोटकों से भरा बैग भी जब्त किया गया।

NIA कोर्ट ने सुनाई थी 10 साल की सजा

दंतेवाड़ा स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने सितंबर 2025 में मीनू कालमु को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले को आरोपी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

बचाव पक्ष ने उठाए थे ये सवाल : Chhattisgarh High Court Naxal Verdict

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि मामले का एकमात्र स्वतंत्र गवाह अदालत में अपने बयान से मुकर गया था। पूरी कार्रवाई केवल पुलिस अधिकारियों की गवाही पर आधारित है, इसलिए आरोपी को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए। यह भी कहा गया कि कथित विस्फोटक खेत से बरामद हुआ था, इसलिए बरामदगी पर संदेह है।

हाईकोर्ट बोला- हर मामले में स्वतंत्र गवाह संभव नहीं

डिवीजन बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि हर जगह और हर समय स्वतंत्र गवाह मिलना संभव नहीं होता। विशेषकर नक्सल प्रभावित और घने जंगलों वाले इलाकों में पुलिस अक्सर खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करती है। ऐसे मामलों में केवल स्वतंत्र गवाह नहीं मिलने के आधार पर पूरी कार्रवाई को अविश्वसनीय नहीं माना जा सकता।

पुलिस गवाहों की गवाही विश्वसनीय, सजा बरकरार : Chhattisgarh High Court Naxal Verdict

हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के बयानों में कोई महत्वपूर्ण विरोधाभास नहीं है और उनकी गवाही पूरी तरह विश्वसनीय है। साथ ही आरोपी यह भी स्पष्ट नहीं कर सका कि उसके पास से बरामद इलेक्ट्रिक डेटोनेटर कैसे मिला। इन सभी तथ्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी की अपील खारिज कर दी और 10 साल की सजा को बरकरार रखा।

Archery Training Center : पंडरापाठ में बनेगा 20 करोड़ का तीरंदाजी केंद्र, एनटीपीसी और सरकार के बीच हुआ एग्रीमेंट
WhatsApp Betting Racket : भिलाई में व्हाट्सऐप के जरिए चल रहा था सट्टा, पुलिस ने किया बड़े रैकेट का खुलासा
Mahak Narwase : छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा नया इतिहास, राष्ट्रीय टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
वैशाली नगर की जनता से मेरा पारिवारिक रिश्ता, 10 हजार बहनों ने विधायक को बांधा रक्षा सूत्र, भाई से उपहार पा कर खिले चेहरे
उज्जैन: महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी, फर्जी बुकिंग देकर की धोखाधड़ी..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shraddh Tarpan
Shraddh Tarpan :  रायपुर में 10 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, सुबह 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक…

Government School
Government School :  रायगढ़ के सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling :  पावर हाउस ब्रिज के पास चिट्टा बेचता पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 1.76 लाख की हेरोइन जब्त

एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पावर हाउस क्षेत्र…

Elephant Attack
Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों…

Bhilai Theft Case
Bhilai Theft Case :  पड़ोस के घरों में सेंध लगाकर छज्जे में छिपाए थे जेवर, आरोपी गिरफ्तार

पारा में बंद मकानों से सोने-चांदी के जेवरात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?