CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tamnar Violence : महिला TI पर हमले और आगजनी का मास्टरमाइंड 6 महीने बाद गिरफ्तार

Tamnar Violence : महिला TI पर हमले और आगजनी का मास्टरमाइंड 6 महीने बाद गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
03/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वर्ष 2025 में हुई तमनार हिंसा (Tamnar Violence) के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड राजेश मरकाम को पुलिस ने छह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। कसडोल निवासी 39 वर्षीय राजेश मरकाम पर आंदोलनकारियों को भड़काकर पुलिस और प्रशासन पर हमला कराने, सरकारी वाहनों में आगजनी, तोड़फोड़ और महिला थाना प्रभारी पर हमले की साजिश रचने का आरोप है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को तमनार और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Contents
  • मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
  • जनसुनवाई के विरोध से शुरू हुआ था विवाद
  • महिला TI पर हमला, पुलिस पर बरसाए पत्थर
  • सरकारी वाहनों और प्लांट में की गई आगजनी
  • अधिकारियों की मौजूदगी में भी नहीं थमा उपद्रव
  • अब तक 22 आरोपी जा चुके हैं जेल
  • लोगों को भड़काने की भूमिका आई सामने
  • SSP ने बताई आरोपी की भूमिका

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था और उसकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार को सूचना मिली कि राजेश मरकाम ग्राम बरपाली आया हुआ है। सूचना मिलते ही तमनार और पूंजीपथरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने हिंसक घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

जनसुनवाई के विरोध से शुरू हुआ था विवाद

पूरा मामला दिसंबर 2025 में धौराभाठा में आयोजित जनसुनवाई के विरोध से जुड़ा है। जेपीएल कोयला खदान सेक्टर-1 कोल ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों के ग्रामीण 12 दिसंबर से आंदोलन पर बैठे थे। 27 दिसंबर की सुबह लिबरा चौक पर सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। प्रशासन और पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क खाली कराई, लेकिन कुछ ही देर बाद भीड़ की संख्या बढ़कर करीब एक हजार हो गई और हालात बेकाबू हो गए।

महिला TI पर हमला, पुलिस पर बरसाए पत्थर

दोपहर करीब ढाई बजे उग्र भीड़ ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस बल पर पत्थर व डंडों से हमला कर दिया। तमनार थाना प्रभारी कमला पुषाम पर महिलाओं ने लात-घूंसों से हमला किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और महिला आरक्षक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सरकारी वाहनों और प्लांट में की गई आगजनी

हिंसा के दौरान भीड़ ने पुलिस बस, जीप और एम्बुलेंस सहित कई सरकारी वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद आंदोलनकारी जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट में घुस गए, जहां कन्वेयर बेल्ट, दो ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। प्लांट कार्यालय में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

अधिकारियों की मौजूदगी में भी नहीं थमा उपद्रव

हालात संभालने के लिए रायगढ़ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ और उग्र हो गई। अधिकारियों की मौजूदगी में भी पथराव और आगजनी जारी रही, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

अब तक 22 आरोपी जा चुके हैं जेल

घटना के बाद अलग-अलग शिकायतों के आधार पर तमनार थाने में कुल 16 एफआईआर दर्ज की गई थीं। पुलिस अब तक इस मामले में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

लोगों को भड़काने की भूमिका आई सामने

पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश मरकाम ने आंदोलनकारियों को उकसाने और हिंसा के लिए दुष्प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 49 भी जोड़ी गई है।

SSP ने बताई आरोपी की भूमिका

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश मरकाम हिंसा की पूरी साजिश में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। उसने आंदोलनकारियों को भड़काया, सरकारी अधिकारियों और पुलिस पर हमला कराया, वॉकी-टॉकी और मोबाइल लूटने, सरकारी संपत्ति में आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Railway Officer FIR Case : गलत जानकारी का खुलासा, अब सीआईडी जांचेगी सीनियर अफसर की भूमिका
BSP Iron Theft : फ्लाई ऐश की आड़ में भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की चोरी, 250 टन माल जब्त
PM Modi Security : रायपुर राज्योत्सव में सुरक्षा के अभेद्य घेरे में होंगे पीएम मोदी, 95 अफसरों की निगरानी, 35 सौ जवान रहेंगे तैनात
ऑफिसर्स एसोसिएशन ने क्यों लिखा बीएसपी प्रबंधन को पत्र, जानें पूरा मामला
DMF Road Development  :  डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?