सीजी भास्कर, 24 अगस्त। भिलाई में जीआरपी ने यात्रियों के पर्स और ATM कार्ड चोरी कर उनके खातों से रकम निकालने वाले अंतरराज्यीय आरोपी सुनील कुमार दुबे उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपी खासतौर पर सेना और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाता था। पुलिस ने उसके पास से 12 ATM कार्ड, मोबाइल, 4 सिम और ₹3 हजार नकद बरामद किए हैं। (Bhilai ATM Theft Case)
यह भी पढ़ें : ATM Card Scam: भिलाई में एटीएम बदलकर 60 हजार की ठगी, महिला बोली—‘गलत बटन बोलकर पूरा खेल कर दिया’
ख़बरें और भी हैं :EPFO 3.0 PF Withdrawal : अब UPI और ATM से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा
ATM पिन देखकर ट्रेन में जवान का पर्स किया चोरी : Bhilai ATM Theft Case
मामला 18 अप्रैल का है। BSF जवान कन्हैया भगत दुर्ग रेलवे स्टेशन से बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़ रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने उनसे दोस्ती की और बातचीत के दौरान उनका ATM पिन देख लिया। बाद में भीड़ का फायदा उठाकर ट्रेन में उनका पर्स चोरी कर लिया।
यह भी पढ़ें : Azad Hind Express Bag Theft : चलती ट्रेन में चोरों का आतंक, महिला का बैग पार
ख़बरें और भी हैं : Mahadev Ghat Temple Chain Snatching: Mahadev Ghat में दर्शन के दौरान महिला के गले से चेन उड़ाई गई, भीड़ का फायदा उठाकर वारदात

चोरी के कार्ड से 97,500 रुपए का किया इस्तेमाल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चोरी किए ATM कार्ड से करीब ₹75 हजार के सोने के झुमके खरीदे और अलग-अलग ATM से ₹22,500 नकद निकाले। कुल मिलाकर करीब ₹97,500 की रकम का इस्तेमाल किया गया।
ख़बरें और भी हैं : Theft CCTV: भीख मांगने के बहाने घरों में घुस रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात
GRP और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी : Bhilai ATM Theft Case
पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में चोरी और धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। साइबर टीम और भिलाई-3 जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Raigarh Online Fraud Business : खुद को रायपुर का व्यापारी बताकर एल्युमिनियम कारोबारी से धोखाधड़ी
ख़बरें और भी हैं :Land sale fraud : आर्मी में तैनात भाई की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बेच दी जमीन, 3 साल बाद धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार



