CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ग्वालियर में कार से युवक को 100 फीट तक घसीटा: पत्नी को बॉयफ्रेंड संग पकड़ा, पीड़ित बोला- शादी से पहले से था अफेयर…

ग्वालियर में कार से युवक को 100 फीट तक घसीटा: पत्नी को बॉयफ्रेंड संग पकड़ा, पीड़ित बोला- शादी से पहले से था अफेयर…

By Newsdesk Admin
26/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मार्च |

ग्वालियर में एक युवक ने पत्नी के बॉयफ्रेंड पर कार से कुचलकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बुधवार शाम को एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक कार से युवक की पत्नी उतरती दिख रही है।

युवक ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो कार चला रहे प्रेमी ने उस पर कार चढ़ा दी। इतना ही नहीं कार के अगले पहिए के नीचे आए युवक को करीब 100 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना 20 मार्च को नाका चंद्रवदनी की बताई जा रही है।

पीड़ित युवक ने हालत में सुधार आने के बाद बुधवार को CCTV फुटेज के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। उसने बताया कि मुझे शादी के बाद से ही पत्नी पर शक था। 20 मार्च को उसे रंगे हाथ पकड़ा, तो उसके प्रेमी ने मुझे मारने का प्रयास किया है। वहीं, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

2016 में शादी हुई, दोनों को 2 बेटी, 1 बेटा सीएसपी रोबिन जैन के अनुसार तारागंज इलाके का रहने वाला अनिल पाल घर के नीचे स्टेशनरी की दुकान चलाता है। 2016 में अनिल पाल ने टेकनपुर निवासी रजनी पाल से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बेटी और एक बेटा हुआ। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

विवाद कर मायके जाने लगी तो शक बढ़ा इस बीच पत्नी आए दिन उससे विवाद कर मायके जाने लगी। इसके चलते पति को उस पर शक हुआ। एक दिन वह टेकनपुर स्थित ससुराल पहुंचा। यहां उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले मंगल सिंह कुशवाह के साथ दिखी। उसने उसे वीडियो कॉल पर बात करते हुए भी पकड़ा। जिससे उसका शक और गहरा गया।

20 मार्च को रजनी पेट दर्द के बहाने जौरासी पर इलाज की बात बोलकर घर से निकली। शाम 6 बजे घर वापस आने की बात उसने कही थी। उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए पति अनिल नाका चंद्रवदनी स्थित बस स्टैंड पर जा पहुंचा।

पत्नी के प्रेमी को रोकना चाहा तो चढ़ा दी कार नाका चंद्रवदनी पर रजनी को प्रेमी की नीले रंग की कार से उतरते देखकर अनिल ने बीच सड़क पर कार रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भागने की कोशिश में पत्नी के प्रेमी ने उसे कार से कुचल दिया।

इस दौरान कार ने उसे करीब 100 मीटर तक घसीटा। इसके बाद प्रेमी भाग निकला। राहगीरों और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया। अस्पताल से लड़खड़ाते पहुंचा SSP ऑफिस बुधवार को अनिल जख्मी हालत में अस्पताल से सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यहां उसने पत्नी और उसके प्रेमी पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी का शादी से पहले से अफेयर चल रहा है। इसी अफेयर के चलते उसे जान से मारने की कोशिश की गई। उन दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Bhilai Breaking : गैंगस्टर तपन सरकार का भांजा आकाश हिरासत में, बदमाश अवतार की हत्या मामले में पूछताछ जारी
UCC से बाहर रहेंगे आदिवासी समुदाय, किरेन रिजिजू ने कहा- मिलेगी परंपरा के साथ जीने की आज़ादी
भाजपा का 6 को स्थापना दिवस, अंबेडकर जयंती तक कल से सेवा पखवाड़ा, बैठक में बनी रूपरेखा
भिलाई कोहका में पोल से टकराई कार, टाउनशिप की युवती के साथ घूमने निकले छावनी के बॉयफ्रेंड की भी मौत
‘अंबेडकर को दो गज जमीन भी नहीं मिली’, कांग्रेस पर दिलीप जयसवाल का हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

देश-दुनियाराज्य

मिशन बिहार: पीएम मोदी का मेगा रोड शो, ऑपरेशन सिंदूर से सजी पटना की सड़कें!

29/05/2025
देश-दुनिया

US-Iran Conflict : इस्फहान के आसमान में फिर जंग ईरान का दावा, अमेरिकी C-130 विमान मार गिराया

05/04/2026

Bhojshala Survey 🟠 भोजशाला में मिली भगवान श्रीकृष्ण की डेढ़ फीट ऊंची प्रतिमा 🟢 अवशेषों को एएसआइ ने किया सुरक्षित

21/06/2024
देश-दुनियाराजनीति

Vande Mataram anniversary debate: संसद में आज 10 घंटे की ऐतिहासिक चर्चा, पीएम करेंगे शुरुआत—विपक्ष भी तैयार

08/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?